{"_id":"61e89ecbeb76de18295384f0","slug":"india-vs-south-africa-1st-odi-match-photos-highlights-in-paarl-sa-news-updates-virat-kohli-temba-bavuma-shardul-thakur-kl-rahul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st ODI Photos: लॉर्ड शार्दुल की नो बॉल पर आउट हुए डिकॉक, कप्तान बावुमा से भिड़े विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 1st ODI Photos: लॉर्ड शार्दुल की नो बॉल पर आउट हुए डिकॉक, कप्तान बावुमा से भिड़े विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:29 AM IST
सार
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 110 रन और रसी वान डर डुसेन ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 51 रन बना सके। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर 43 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
Trending Videos
शार्दुल की नो बॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भारतीय टीम उस मौके को भुना नहीं पाई। दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान नौवें ओवर में एक मजेदार घटना घटी। यह ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे थे। इस ओवर की एक गेंद क्विंटन डिकॉक के बल्ले के करीब से निकली और सीधा विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों पहुंची।
इस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल जब डीआरएस लेने ही वाले थे, उससे कुछ सेकंड पहले थर्ड अंपायर ने इसे नॉ बॉल दिया। इस तरह राहुल डीआरएस नहीं ले सके।
इसके बाद फ्री-हिट वाली गेंद डाली गई। शार्दुल की इस गेंद पर डिकॉक ने शॉट खेला और गेंद सीधे वेंकटेश अय्यर के हाथों में चली गई। हालांकि, फ्रि हिट होने के कारण डिकॉक को आउट नहीं दिया गया। इस तरह डिकॉक बच गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉर्ड शार्दुक को लेकर मीम की बाढ़ लग गई।
इस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल जब डीआरएस लेने ही वाले थे, उससे कुछ सेकंड पहले थर्ड अंपायर ने इसे नॉ बॉल दिया। इस तरह राहुल डीआरएस नहीं ले सके।
इसके बाद फ्री-हिट वाली गेंद डाली गई। शार्दुल की इस गेंद पर डिकॉक ने शॉट खेला और गेंद सीधे वेंकटेश अय्यर के हाथों में चली गई। हालांकि, फ्रि हिट होने के कारण डिकॉक को आउट नहीं दिया गया। इस तरह डिकॉक बच गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉर्ड शार्दुक को लेकर मीम की बाढ़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली और तेम्बा बावुमा के बीच भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा के बीच भिड़ंत देखने को मिली। हुई। अफ्रीकी पारी के 35वें ओवर में फील्डिंग कर रहे कोहली ने एक तेज थ्रो विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास फेंका। इसी पर बावुमा भड़क गए और कोहली को कुछ कहने लगे। कोहली कहां चुप रहने वाले थे और उन्होंने बावुमा की तरफ इशारा किया और फिर अपनी फील्ड पोजिशन पर लौट गए। इसके बाद बावुमा भी चुप हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
— Sunaina Gosh (@Sunainagosh7) January 19, 2022
जानेमन मलान
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जानेमन मलान 10 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
डुसेन और बावुमा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर के अंदर 68 रन पर तीन विकेट गंवा कर टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन चौथे विकेट के लिए कप्तान बावुमा और डुसेन के बीच हुई 204 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी पारी को संभाला। यह भारत के खिलाफ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।