सब्सक्राइब करें

विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले सामने आए ये आंकड़े, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 30 Sep 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa Head to Head test matches stats
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद दोनों टीम आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हैं। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। बाकी के दो मुकाबले पुणे और रांची में होंगे। यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज किया था। दो अक्टूबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले आइए आपको बताते हैं कि, इस लाल गेंद की खेल में कौन सी टीम किस पर भारी रही है। 

Trending Videos
India vs South Africa Head to Head test matches stats
दक्षिण अफ्रीका टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साल 1992 से लेकर अब तक 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो 15 टेस्ट जीत के साथ मेहमान टीम मेजबान से आगे है, जबकि भारतीय टीम ने 11 जीत दर्ज की है। दस मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। अपनी जमीन पर खेले गए 16 मुकाबलो में भारत को आठ में जीत मिली है और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Africa Head to Head test matches stats
टीम इंडिया - फोटो : social media

भारत का दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट मैच में रिकॉर्ड बेहद ही निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया ने द.अफ्रीका में 20 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमे से उसे केवल तीन में ही जीत मिली है और 10 मैच में उसे हार हाथ लगी है। सात मैच ड्रॉ हुए हैं।  दोनों टीम के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। जिसमें से सात बार दक्षिण अफ्रीका ने जीता है, तीन बार सीरीज की ट्रॉफी भारत के हाथ लगी है और तीन सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है।

India vs South Africa Head to Head test matches stats
वीरेंद्र सहवाग

दोनों टीमों के बीच हुए मैच में जब सर्वाधिक स्कोर की बात आती है, तो उसमें टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने मेहमानों के खिलाफ 304 गेंदों में 42 चौके और पांच छक्के की मदद से 319 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.93 का था। साल 2008 में चेन्नई के चेपक की पिच पर विरू चिपक गए थे और जमकर रन बरसाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला ने 159 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, यह मैच ड्रॉ हो गया था।


 
विज्ञापन
India vs South Africa Head to Head test matches stats
हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका की और से भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने ठोके हैं। उन्होंने 437 गेंदों में 22 चौके की मदद से 253 रन की नाबाद पारी खेली थी। मेहमान टीम ने इस मैच को एक पारी और छह रन से जीता था। अमला के अलावा इस मुकाबले में जैक्स कैलिस ने 173 रनों का योगदान दिया था। वहीं, भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने 109 रन की शतकीय पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed