फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के पल: ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, हरमनप्रीत ने किया डांस; भावुक मंधाना को लगाया गले

Mon, 03 Nov 2025 07:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 07:30 AM IST
सार

भारत ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया है। खिताबी जीत के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अन्य खिलाड़ियों की तरह ही खुद को नहीं रोक सकीं। जीत के बाद हरमनप्रीत ने भावुक होकर स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को गले लगा लिया। वहीं, बाद में जमकर भांगड़ा किया। आइए देखतें है भारतीय महिला खिलाड़ियों ने किस तरह जीत का जश्न मनाया...

विश्व विजेता बनीं बेटियां: भारतीय महिला टीम की खिताबी जीत पर गदगद हुईं मिताली राज, बधाई देते समय भावुक हुईं

विज्ञापन
Indian players erupt in celebration after Womens World Cup title win Victory Moments Harmanpreet dance
जीत का जश्न मनातीं भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी - फोटो : PTI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 2 नवंबर, 2025 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। भारत ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली इस टीम ने वो उपलब्धि हासिल कर ली जिसका भारतीय महिला टीम को बरसों से इंतजार था। 
Indian players erupt in celebration after Womens World Cup title win Victory Moments Harmanpreet dance
ट्रॉफी के साथ भारतीय महिला टीम - फोटो : PTI
52 साल में पहली बार भारत ने जीता खिताब
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। इस मैच में दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
Indian players erupt in celebration after Womens World Cup title win Victory Moments Harmanpreet dance
हरमनप्रीत कौर और जय शाह - फोटो : PTI
खुद को नहीं रोक सकीं कप्तान हरमनप्रीत
खिताबी जीत के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अन्य खिलाड़ियों की तरह ही खुद को नहीं रोक सकीं। हरमनप्रीत के चेहरे को जीत की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने खिताबी मैच से पहले कहा था कि टीम इस जीत का अहसास करना चाहती है और दिन भी भारत के नाम रहा। दो बार खिताब चूकने के बाद आखिरकार भारतीय टीम विश्व विजेता बनने में सफल रही। जीत के बाद हरमनप्रीत ने भावुक होकर स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को गले लगा लिया। वहीं, बाद में जमकर भांगड़ा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian players erupt in celebration after Womens World Cup title win Victory Moments Harmanpreet dance
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न
भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम ने ट्रॉफी के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए और प्रशंसकों का टूर्नामेंट के दौरान लगातार टीम का समर्थन करने के लिए आभार जताया। आइए देखतें है भारतीय महिला खिलाड़ियों ने किस तरह जीत का जश्न मनाया...







Photo Credit: PTI
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed