सब्सक्राइब करें

IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा

टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
IndVsAus: We will not Sledg Virat it will hurt Australia says David Warner 
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 23 फरवरी को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट के खिलाफ उनकी टीम एक गलती कतई नहीं करेगी। 

Trending Videos

IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा

IndVsAus: We will not Sledg Virat it will hurt Australia says David Warner 
विराट कोहली - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई टीम को विरोधी टीमों के खिलाफ स्लेजिंग करने के लिए जाना जाता है। वे मैदान पर विरोधी खेमे के खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने के लिए उनपर फब्तियां कसते हैं और उनका ध्यान भंग करने की पुरजोर कोशिश करते हैं। लेकिन उनका यह वार टीम इंडिया के सेनापति विराट कोहली के खिलाफ हमेशा खाली जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा

IndVsAus: We will not Sledg Virat it will hurt Australia says David Warner 
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : ESPN
वार्नर ने कहा, हमारे लिए, मैदान पर जाकर क्रिकेट खेलना अहम होगा। विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें यदि आप छेड़ते हैं तो यह उन्हें और बेहतर कर देता है। या फिर अगर आप उनके पीछे पड़ जाएं तो वह शायद इससे भी ज्यादा बेहतर हो जाते हैं। वह इस समय हमारे लिये विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं, इसलिए हमारे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण होगा। 

IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा

IndVsAus: We will not Sledg Virat it will hurt Australia says David Warner 
विराट कोहली - फोटो : getty
इससे पहले मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइक हसी ने भी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को विराट के सामने स्लेजिंग नहीं करने की सलाह दी थी। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 12 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसकी 22 पारियों में वह 60.76 की औसत से 1276 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।  

विज्ञापन

IndVsAus: वार्नर ने कहा विराट के खिलाफ नहीं आजमाएंगे यह पैंतरा

IndVsAus: We will not Sledg Virat it will hurt Australia says David Warner 
विराट कोहली - फोटो : PTI
साल 2014-15 में जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया का दौरा किया था। उस सीरीज में मिचेल जॉनसन ने विराट को छेड़ा था। ऐेसे में विराट ने अपने बल्ले और जुबान दोनों से जबाव देते हुए 4 टेस्ट की 8 पारियों में 86.50 की औसत से 692 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक और एक अर्धशतक शामिल था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed