आईपीएल 2018 में गुरुवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के मुकाबले में ऋषभ पंत सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं इनके कारनामे...
{"_id":"5af52f454f1c1bce408b456c","slug":"ipl-2018-rishabh-pant-hit-21-sixes-in-a-one-match-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं? IPL 2018 में स्कोर रिकॉर्ड बनाने वाले ऋषभ पंत ने एक मैच में लगाए थे 21 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या आप जानते हैं? IPL 2018 में स्कोर रिकॉर्ड बनाने वाले ऋषभ पंत ने एक मैच में लगाए थे 21 छक्के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 May 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
रिषभ पंत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ पंत
- फोटो : ipl
ये खिलाड़ी है डेयर डेविल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत। ये वही ऋषभ हैं, जिन्होंने झारखंड के खिलाफ एक रणजी मुकाबले में 21 छक्के जड़ दिए थे। ऋषभ पंत मूल रूप से गंगोलीहाट केपाली के रहने वाले हैं और वर्तमान में रुड़की के ढंडेरा में रहते हैं। ऋषभ पंत ने अपने करियर की शुरुआत रुड़की से ही की है।
ऋषभ पंत
5 से 8 नवंबर, 2016 तक खेले गए झारखंड के खिलाफ रणजी मैच में ऋषभ ने दोनों परियों में शानदार शतक ठोका था। पहली पारी में पंत ने सिर्फ 106 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल थे। दूसरी पारी में भी तेज खेलते हुए ऋषभ ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
U-19 टीम इंडिया कप्तान इशान किशन और ऋषभ पंत (बाएं)
इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान सुर्खियां बटोरी। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पंत को जगह मिली तो 2016 में उन्होंने अपना पहला रणजी सीजन खेला। 2017 पंत के लिए अच्छे दिन लेकर आया और वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। ऋषभ के नाम पर ही 48 गेंदों में शतक जमाने का रिकार्ड है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
अपने अच्छे दिनों से पहले पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।