फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के ये 11 खिलाड़ी आज हैदराबाद को चटाएंगे धूल! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Thu, 04 Apr 2019 09:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Apr 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
delhi capitals - फोटो : social media

दिल्ली की टीम गुरुवार को हैदराबाद का सामना करने उतरेगी। इंडियन टी-20 लीग का यह 16वां मुकाबला होगा, जो दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें दो मैचों में जीत जबकि दो मैचों में हार मिली है। वही हैदराबाद ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में जीत जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कौन से 11 धुरंधर मैदान में उतर सकते हैं...

ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
शिखर धवन - फोटो : Social media

ओपनर 
दिल्ली के पास ओपनर के रूप में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे धमाकेदार बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में पृथ्वी शॉ हालांकि शून्य पर आउट हो गए थे। वही शिखर धवन ने 30 रनों की पारी खेली थी। इस बार दोनों सलामी बल्लेबाजों से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी। 

हैदराबाद के ये 11 धुरंधर कल करेंगे दिल्ली पर फतह! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
rishabh pant - फोटो : File photo

मिडिल ऑर्डर 
कप्तान श्रेयस अय्यर, कॉलिन इनग्राम और ऋषभ पंत जैसे तूफानी बल्लेबाज इस टीम की मध्यमक्रम बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। पिछले मैच में इन तीनों ही बल्लेबाजों ने क्रमश: 28 रन, 38 रन और 39 रन बनाए थे। पंजाब के खिलाफ उनकी तेज तर्रार पारी यह बताती है कि वो कितनी तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में माहिर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

ऑलराउंडर्स
दिल्ली के पास ऑलराउंडर के रूप में क्रिस मॉरिस और हनुमा विहारी जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में क्रिस मॉरिस का बल्ला तो खामोश रहा था, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने धमाल मचाते हुए शानदार तीन विकेट चटकाए थे। इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। वैसे लगातार फ्लॉप चल रहे हनुमा विहारी के स्थान पर टीम किसी दूसरे खिलाड़ी को आजमा सकती है।

विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
rabada - फोटो : social media

गेंदबाजी
कगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, हर्षल पटेल और आवेश खान टीम की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। पिछले मैच में रबाडा और लामिछाने ने दो-दो विकेट चटकाए थे। हालांकि आवेश खान और हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए थे। इस बार टीम चाहेगी कि ये खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन करें।  

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed