सब्सक्राइब करें

इन पंचरत्नों ने लौटाई धोनी के चेहरे की मुस्कान, बरकरार है IPL 2020 में CSK का सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Chennai Super Kings beat SRH by 20 runs, these players are the heroes of th match
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL

चेन्नई सुपरकिंग्स में मंगलवार को आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में हेदराबाद की टीम आठ विकेट खोकर 147 रन बना सकी और मैच हार गई। इस सीजन में यह सीएसके की तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद की लगातार दूसरी व पांचवीं हार है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई की इस जीत में कौन से पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरोः

Trending Videos
IPL 2020: Chennai Super Kings beat SRH by 20 runs, these players are the heroes of th match
शेन वाटसन - फोटो : पीटीआई

शेन वॉटसन
शेन वॉटसन ने 38 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 42 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Chennai Super Kings beat SRH by 20 runs, these players are the heroes of th match
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

अंबाती रायुडू
रायुडू ने 34 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। रायुडू और वॉटसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई।

 

IPL 2020: Chennai Super Kings beat SRH by 20 runs, these players are the heroes of th match
सैम करन - फोटो : social media

सैम करन
सैम करन ने इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। ओपनिंग करने आए करन ने 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने सबसे बड़ा विकेट लिया। करन ने हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (9 रन) को अपना शिकार बनाया।

 

विज्ञापन
IPL 2020: Chennai Super Kings beat SRH by 20 runs, these players are the heroes of th match
रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्के लगाए। जडेजा का स्ट्राइक रेट 250 का था। वहीं, जडेजा ने तीन ओवर की गेंदबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने 21 रन देकर एक विकेट झटके। उन्होंने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो (23) को बोल्ड किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed