सब्सक्राइब करें

IPL 2020: इन पांच धुरंधरों के आगे KKR ने टेके घुटने, मुंबई ने दी कोलकाता को करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 MI vs KKR: Five star performer from Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई के खिलाफ मिली हार से उबरने के बाद मुंबई ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को 49 रनों के अंतर से मात दी। रोहित की अगुवाई में मुंबई की टीम कार्तिक की केकेआर पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने कोलकाता को हराया।



Trending Videos
IPL 2020 MI vs KKR: Five star performer from Mumbai Indians
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा:
कोलकाता के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए रोहित ने कप्तानी पारी खेली और आगे बढ़कर टीम को लीड किया। रोहित ने एक बार फिर से अपने बल्ले से रनों की बौछार की। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने तीन चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 MI vs KKR: Five star performer from Mumbai Indians
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव:
पहले मैच में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चला।उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों में 47 रन ठोंके। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का भी लगाया। रन आउट होने से पहले यादव ने रोहित के साथ मिलकर अहम साझेदारी की। 

IPL 2020 MI vs KKR: Five star performer from Mumbai Indians
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL

जसप्रीत बुमराह:
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने अपनी सटीक और खतरनाक गेंदबाजी से कोलकाता के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। बुमराह ने एक ही ओवर में पहले खतरनाक आंद्रे रसेल की गिल्ली उड़ाई और फिर तीन गेंद के बाद इयोन मोर्गन को भी पवेलियन भेज दिया।  बुमराह के इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
IPL 2020 MI vs KKR: Five star performer from Mumbai Indians
कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड:
ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मिले मौके से तीन क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सात गेंदों में 13 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके बाद पोलार्ड ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए और शुभमन गिल का महत्वपूर्ण कैच भी पकड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed