आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और बिगड़े। बुधवार को अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में कोलकाता की टीम ने बैंगलोर के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए। स्टार बल्लेबाजों से भरी केकेआर की टीम सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 84 रन ही बना पाई। ऐसे में नाइटराइडर्स के नाम पर जहां कई शर्मनाक रिकॉर्ड बने वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कई उपलब्धियां हासिल की। ऐसे में आइए जानते हैं उन सभी रिकार्ड्स के बारे में।
IPL 2020: कोलकाता और RCB के मैच में लगी रिकार्ड्स की झड़ी, KKR के नाम जुड़े कई शर्मनाक रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराज दो मैडेन फेंकने वाले पहले गेंदबाज:
मोहम्मद सिराज एक मैच में दो मैडेन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहले दो ओवर मैडेन फेंके।
20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद सबसे छोटा स्कोर :
आईपीएल में पहली बार किसी टीम ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने के पूरे विकेट नहीं गंवाए और सिर्फ 84 रन का सबसे छोटा स्कोर बनाया है। इससे पहले 2009 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में पंजाब ने चेन्नई के आठ विकेट पर 92 रन बनाए थे।
कोलकाता ने बनाया सत्र का न्यूनतम स्कोर :
कोलकाता की टीम 20 ओवर में सिर्फ 84 रन ही बना पाई। यह स्कोर इस सत्र का किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है। वहीं यह कोलकाता का दूसरा सबसे कम भी स्कोर है। उसने 2008 में मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 67 रन बनाए थे। कोलकाता ने एक समय पर 14 गेंदों पर मात्र तीन रन पर तीन विकेट और 21 गेंदों पर 14 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने अपनी पहली 13 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और तीन विकेट चटकाए।
पावरप्ले में बने 17 रन, गिरे चार विकेट :
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बैंगलोर के तेज गेंदबाजों ने नई पिच से मिल रही तेजी और स्विंग से मोर्गन का यह फैसला गलत साबित कर दिया। आलम यह था कि पावरप्ले में तीन ओवर मेडन गए। सिर्फ 17 रन बने और चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे। यह कोलकाता का पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ केपटाउन में तीन विकेट पर 21 रन बनाए थे।