{"_id":"61575d658ebc3e1ab542b232","slug":"ipl-2021-pbks-vs-kkr-shahrukh-khan-powerful-hitting-helps-punjab-kings-defeating-kolkata-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS में IPL: शाहरुख के छक्के से जीता पंजाब, खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, केकेआर को भी मिला रसेल की पत्नी का साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS में IPL: शाहरुख के छक्के से जीता पंजाब, खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, केकेआर को भी मिला रसेल की पत्नी का साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंता
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 के 45वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। दुबई में आखिरी ओवर में मिली शानदार जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद फिर से जाग उठी है। पंजाब की तरफ से एक बार फिर से कप्तान केएल राहुल (67), मयंक अग्रवाल (40) ने शानदार पारी खेली, जबकि शाहरुख खान ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इनके अलावा मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। ऐसे में आइए तस्वीरों में जानते हैं मैच का रोमांच।
2 of 6
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : twitter@IPL
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के बल्लेबाजों को 165 रन के स्कोर पर रोक दिया। कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर (67) ने सबसे बड़ी पारी खेली और पांचवें मैच में दूसरा अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी (34) और नितीश राणा (31) ने अहम पारियां खेली।
3 of 6
अर्शदीप सिंह
- फोटो : twitter@IPL
वहीं पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह एक बार फिर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने केकेआर के मध्यक्रम को तोड़ते हुए तीन बड़े विकेट चटकाए। जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई दो विकेट के साथ काफी किफायती रहे। टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी छह से कम की इकॉनमी के साथ एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@IPL
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना उतरी पंजाब की टीम को एक बार फिर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 70 रन जोड़े।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : twitter@IPL
हालांकि केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से पंजाब के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला और मयंक के बाद निकोलस पूरन को भी चलता किया। राहुल के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। एक समय पंजाब की टीम मुश्किलों में नजर आ रही थी लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहरुख़ खान ने महज 9 गेंदों में 22 रन जड़कर छक्के के साथ मैच का अंत किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।