Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: Juhi Chawla's daughter Jhanvi Mehta was shocked to see Pat Cummins stormy innings, said- KKR please send replacement of heart
{"_id":"62500b99c67d4e31d6464ea7","slug":"ipl-2022-juhi-chawla-s-daughter-jhanvi-mehta-was-shocked-to-see-pat-cummins-stormy-innings-said-kkr-please-send-replacement-of-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: कमिंस की तूफानी पारी देखकर जूही चावला की बेटी जाह्नवी रह गईं हैरान, कहा- केकेआर प्लीज दिल का रिप्लेसमेंट भेजें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: कमिंस की तूफानी पारी देखकर जूही चावला की बेटी जाह्नवी रह गईं हैरान, कहा- केकेआर प्लीज दिल का रिप्लेसमेंट भेजें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:47 PM IST
सार
जाह्नवी का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक कि केकेआर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है। इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी मेहता और पैट कमिंस
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेली और आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर ने मुंबई को 24 गेंद रहते हरा दिया।
आखिरी पांच ओवर में कोलकाता को 35 रन की जरूरत थी, जिसे कमिंस ने एक ही ओवर में बना दिया। उन्होंने 16वें ओवर में डेनियल सैम्स की गेंद पर चार छक्के और दो चौके लगाए। इस जीत से केकेआर के मालिक शाहरुख खान हैरान रह गए थे। अब कोलकाता की सह मालकिन जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने भी कमिंस की आक्रामक पारी पर रिएक्ट किया है।
Trending Videos
2 of 4
जाह्नवी मेहता और पैट कमिंस
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कमिंस की पारी की तारीफ की। उन्होंने सात अप्रैल की रात में ही एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कमिंस की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे नहीं लगता कि मैं बाकी दिन बोल पाऊंगी। मैं काफी हैरान हूं। केकेआर कृपया मुझे दिल का रिप्लेसमेंट भेजें।
मेगा ऑक्शन से पहले जाह्नवी, वैंकी, आर्यन और सुहाना
- फोटो : twitter @kolkata knight riders
जाह्नवी का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक कि केकेआर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है। इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
4 of 4
मेगा ऑक्शन के दौरान जाह्नवी, आर्यन और सुहाना
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल ने भी 2018 में 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। कमिंस ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए थे। मुंबई इंडियंस को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार के मेगा ऑक्शन में जाह्नवी भी मौजूद थी। केकेआर को अब अपना अगला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।