{"_id":"62622560e5f8120b3a6d4a26","slug":"ipl-2022-mi-vs-csk-match-33-highlights-hindi-dhoni-finishes-match-with-four","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MI vs CSK Photos: धोनी ने चौके के साथ खत्म किया मैच, जश्न में डूबे चेन्नई के फैंस, मुंबई समर्थकों की उम्मीदें खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs CSK Photos: धोनी ने चौके के साथ खत्म किया मैच, जश्न में डूबे चेन्नई के फैंस, मुंबई समर्थकों की उम्मीदें खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:04 AM IST
सार
धोनी लंबे समय बाद अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे। धोनी ने जिस अंदाज में मैच खत्म किया, उसके बाद चेन्नई और धोनी के फैंस के चेहरे में खुशी आ गई।
विज्ञापन
1 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का खराब दौर जारी है। इस सीजन रोहित शर्मा की टीम पहली जीत के लिए तरस रही है। चेन्नई के खिलाफ भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे और चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा था। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत के बाद चेन्नई के फैंस जश्न में डूब गए।
धोनी लंबे समय बाद अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे। धोनी ने जिस अंदाज में मैच खत्म किया, उसके बाद चेन्नई और धोनी के फैंस के चेहरे में खुशी आ गई। वहीं मुंबई के फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे, लेकिन इस हार के बाद उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखे और आखिरी ओवर में 16 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिलाई। धोनी की इस पारी के बाद चेन्नई के फैंस बेहद खुश नजर आए। इस सीजन चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है, लेकिन मुंबई पर जीत के बाद चेन्नई के समर्थकों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
3 of 10
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के फैंस के लिए यह मैच बाकी छह मैचों की तरह ही रहा। चेन्नई के खिलाफ भी रोहित की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में मुंबई और चेन्नई आखिरी दो स्थानों पर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही। हालांकि, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने अपनी टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
महेंन्द्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने इस मैच में एक बार फिर साबित किया कि 40 साल की उम्र में भी वो दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। धोनी ने इस मैच में 13 गेंद में 28 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में मुकेश चौधरी ने चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन को आउट करके मुंबई को बैकफुट में ढकेल दिया था। इसके बाद मुंबई की टीम वापसी नहीं कर पाई और 20 ओवर में सिर्फ 155 रन बना पाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।