{"_id":"6289baba3297aa39922277b8","slug":"ipl-2022-mi-vs-dc-match-69-highlights-in-hindi-sara-tendulkar-steals-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MI vs DC Photos: सारा तेंदुलकर ने फिर खींचा दर्शकों का ध्यान, मुंबई की जीत के बाद झूमे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs DC Photos: सारा तेंदुलकर ने फिर खींचा दर्शकों का ध्यान, मुंबई की जीत के बाद झूमे विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 10:25 AM IST
सार
सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन
1 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अभियान जीत के साथ खत्म किया। इसके साथ ही आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई का आखिरी मैच दिल्ली के साथ था और दिल्ली की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। दिल्ली के हारने पर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। इसी वजह से आरसीबी के फैंस और खिलाड़ी भी मैच में मुंबई का समर्थन कर रहे थे। हुआ भी ऐसा ही, मुंबई ने मैच जीता और दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
इस मैच के दौरान सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के फैंस के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन दिल्ली की टीम ऐसा नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजों ने निराश किया फिर गेंदबाजी के दौरान कप्तान पंत के खराब फैसलों ने टीम को हार दिला दी। टीम की हार के बाद फैंस बेहद निराश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने यह मैच बहुत ही करीब से देखा। उनकी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए दिल्ली की हार जरूरी थी और मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई की इस जीत से विराट बेहद खुश नजर आए।
4 of 12
मुंबई-दिल्ली का मैच देखती आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के साथ आरसीबी की पूरी टीम यह मैच देखने पहुंची थी। आईपीएल 2022 में आरसीबी का आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर ही आधारित था। इसी वजह से सभी खिलाड़ी साथ मिलकर यह मैच देखने पहुंचे थे। अब मुंबई की जीत के बाद आरसीबी ने इलिमिनेटर मैच की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
5 of 12
मुंबई की जर्सी में आरसीबी के खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और दिल्ली के मैच में आरसीबी की टीम मुंबई को सपोर्ट कर रही थी। आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने मैच से पहले मुंबई की जर्सी पहनकर फोटो शेयर की थी। मैच के बाद टिम डेविड ने भी कहा कि उन्हें यह फोटो शेयर की गई थी। मुंबई को जिताने में टिम डेविड का योगदान सबसे ज्यादा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।