फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दोहराई गलती, मंडराया बैन का खतरा, जानें पूरा मामला

Thu, 14 Apr 2022 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

लगातार पांचवीं हार के साथ रोहित की टीम को एक और झटका लगा। स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान रोहित पर 24 लाख रुपये और बाकी सदस्यों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा।

विज्ञापन
IPL 2022: Mumbai Indians captain Rohit Sharma will have to face one match ban in IPL for slow over rate; MI vs PBKS MI vs LSG
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में अब तक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे फिसड्डी साबित हुई है। टीम ने अब तक अपने पांचों मैच गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित भी सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उनको शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं। बुधवार को पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है।


इस हार के साथ रोहित की टीम को एक और झटका लगा। स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान रोहित पर 24 लाख रुपये और बाकी सदस्यों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा। यह जुर्माना टीम पर निर्धरित समय में 20 ओवर नहीं करवा पाने के लिए लगा। यह इस सीजन दूसरी बार है जब रोहित को स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना झेलना पड़ा है। 
IPL 2022: Mumbai Indians captain Rohit Sharma will have to face one match ban in IPL for slow over rate; MI vs PBKS MI vs LSG
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई ने इस सीजन में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में भी मुंबई के कप्तान रोहित पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। अब  मुंबई को हर मैच संभल कर खेलना होगा, क्योंकि एक बार और स्लो ओवर का मामला आने पर रोहित और उनकी टीम को भारी नुकसान हो सकता है। 
IPL 2022: Mumbai Indians captain Rohit Sharma will have to face one match ban in IPL for slow over rate; MI vs PBKS MI vs LSG
मुंबई के कोच जयवर्धने और कप्तान रोहित - फोटो : IPL/BCCI
एक बार और मामला सामने आने पर कप्तान रोहित पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं उन पर एक मैच का बैन भी लगाया जाएगा। आईपीएल के मिनिमम ओवर रेट नियम के मुताबिक, एक सीजन में तीसरी बार दोषी पाए जाने पर गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और अगला मैच खेलने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022: Mumbai Indians captain Rohit Sharma will have to face one match ban in IPL for slow over rate; MI vs PBKS MI vs LSG
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद फिर से टीम अगर तीन मैचों में ऐसा करती है तो कप्तान को बैन झेलना पड़ेगा। मुंबई इस सीजन अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हार चुकी है। टीम को अगला मैच 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed