Lady Death: इस महिला ने 309 लोगों को गोलियों से भून दिया था, जानिए कौन थी रूस की लेडी डेथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 से इरीना की तलाश में था यूक्रेन
यूक्रेन साल 2014 से ही इरीना की तलाश में लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में इरीना स्टारिकोवा अलगाववादियों के साथ मिलकर काम रही थीं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी महिला स्नाइपर के बारे में बताते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
वर्तमान में रूस (तब सोवियत संघ) की इस महिला स्नाइपर ने 309 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। रूस की महिला स्नाइपर का नाम ल्यूडमिला पावलिचेंको था जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जंग लड़ी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ल्यूडमिला पावलिचेंको के सामने आने वाला कोई भी दुश्मन नहीं बच पाया, क्योंकि वह बिल्कुल सटीक निशाना लगाती थीं। कीव के पास रहने वाली ल्यूडमिला पावलिचेंको को लेडी डेथ के नाम से बुलाया जाने लगा।
ल्यूडमिला पावलिचेंको ने सबसे ज्यादा नाजी समर्थकों को मारा था। उन्होंने साल 1942 में एक घाव के कारण स्नाइपर के काम को छोड़ दिया। उन्होंने 309 लोगों को भून डाला था जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है।