Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: Photos of the youngest IPL player Dewald Brevis girlfriend Lindy Maree, Brevis Lindy Maree romantic pictures on social media Instagram
{"_id":"6257fae37cf9df727309045a","slug":"ipl-2022-photos-of-the-youngest-ipl-player-dewald-brevis-girlfriend-lindy-maree-brevis-lindy-maree-romantic-pictures-on-social-media-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड हैं सोशल मीडिया सेंसेशन, शेयर करती हैं रोमांटिक तस्वीरें, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड हैं सोशल मीडिया सेंसेशन, शेयर करती हैं रोमांटिक तस्वीरें, देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:08 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के 18 साल के ब्रेविस सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। इसकी वजह उनकी गर्लफ्रैंड हैं, जिनका नाम लिंडी मैरी है। मारी के इंस्टाग्राम पर 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 198 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई। इस मैच में मुंबई के युवा बल्लेबाज और 'बेबी एबी', 'जूनियर डीविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी पारी खेली।
एक वक्त मुंबई ने 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 49 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने राहुल चाहर के ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौका लगाया था। इसमें 112 मीटर लंबा एक गगनचुंबी छक्का भी शामिल है। यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। ब्रेविस इस सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
दक्षिण अफ्रीका के 18 साल के ब्रेविस सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। इसकी वजह उनकी गर्लफ्रैंड हैं, जिनका नाम लिंडी मैरी है। मारी के इंस्टाग्राम पर 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
3 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही वह ब्रेविस के साथ भी खूब फोटोज शेयर करती हैं। दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दो साल में दोनों रिलेशनशिप में आए। फोटोज में ब्रेविस और मैरी के बीच का रोमांस देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
लिंडी मैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेविस का जन्म 29 अप्रैल, 2003 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुआ था। ब्रेविस को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को वह अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
लिंडी मैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी ही मेंटरशिप में ब्रेविस ने क्रिकेट भी सीखा है। इस साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार बैटिंग की झलक दिखाने के बाद वह आईपीएल खेलने पहुंचे। इस युवा स्टार को मुंबई इंडियंस ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।