Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022 Photos: Isha Negi came to support boyfriend Rishabh Pant, fans reaction on Dhoni's return as captain; CSK vs SRH DC vs LSG Photos IPL
{"_id":"626f71c86708505a3c58cf9e","slug":"ipl-2022-photos-isha-negi-came-to-support-boyfriend-rishabh-pant-fans-reaction-on-dhoni-s-return-as-captain-csk-vs-srh-dc-vs-lsg-photos-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Photos: दिल्ली की हार पर मायूस हुईं पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, बतौर कप्तान धोनी की वापसी से खिला फैन्स का चेहरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Photos: दिल्ली की हार पर मायूस हुईं पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, बतौर कप्तान धोनी की वापसी से खिला फैन्स का चेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 May 2022 01:31 PM IST
सार
चेन्नई की टीम 2021 सीजन की चैंपियन रही थी। तब धोनी ने कप्तानी का अंत जीत से किया था। फाइनल में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब फिर से कप्तान बनने पर भी धोनी ने टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
1 of 15
मायूस ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। सीजन के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से और 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान वापसी की।
सीजन के शुरुआती आठ मैचों में रवींद्र जडेजा ने कप्तानी की थी और धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे थे। इस मैच से पहले जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को वापस से कप्तान बनाया गया। धोनी ने जहां पर सीएसके को छोड़ा था, वहीं से शुरुआत की है। चेन्नई की टीम 2021 सीजन की चैंपियन रही थी। तब धोनी ने कप्तानी का अंत जीत से किया था। फाइनल में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब फिर से कप्तान बनने पर भी धोनी ने टीम को जीत दिलाई।
2 of 15
ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
लगातार दूसरे मैच में ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी स्टेडियम में मौजूद थीं। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को मिली हार के बाद ईशा मायूस नजर आईं। दिल्ली की यह सीजन में पांचवीं हार रही।
ईशा नेगी लखनऊ के खिलाफ मैदान में कुछ इस प्रकार नजर आईं
कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में ईशा कुछ यूं नजर आई थीं
3 of 15
पिंक ड्रेस में ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने दिल्ली के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऋषभ पंत ने 30 गेंदों पर 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो ईशा नेगी उन्हें चीयर करती हुई दिखीं। हालांकि, पंत अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
45वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। लखनऊ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर 42 रन की ओपनिंग साझेदारी की। डिकॉक 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है।
विज्ञापन
5 of 15
केएल राहुल और दीपक हुड्डा
- फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच राहुल ने 35 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।