{"_id":"626e9df99cacf37e9514b18a","slug":"indian-railway-bhakra-nangal-dam-train-is-free-for-people-traveling-since-73-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: भारत की इस ट्रेन में 73 सालों से फ्री में यात्रा कर रहे लोग, जानिए क्यों नहीं लगता है रेल टिकट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Indian Railways: भारत की इस ट्रेन में 73 सालों से फ्री में यात्रा कर रहे लोग, जानिए क्यों नहीं लगता है रेल टिकट
Indian Railway Free Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या 8000 के करीब है। ज्यादा लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ती और आरामदायक है। ट्रेन में यात्रा के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? आप ही नहीं जो भी पहली बार यह सुनता है उसको विश्वास नहीं होता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
भाखड़ा-नागल बांध देखने वालों के लिए यह ट्रेन चलाई जाती है। आज हम आपको इस ट्रेन के बारे में बताते हैं और इसमें किराया क्यों नहीं लगता है। इस ट्रेन को नागल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है जो हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर चलती है। आइए जानते हैं इस खास ट्रेन के बारे मेंं...
2 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट
- फोटो : Pixabay
भाखड़ा नागल बांध देखने के लिए जो लोग जाते हैं वह इस ट्रेन से फ्री में यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें कोच लकड़ी के बने हुए हैं जिसमें कोई टीटी नहीं रहता है। यह ट्रेन डीजल से चलती है और हर दिन 50 लीटर तेल खर्च होता है।
3 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट
- फोटो : Pixabay
भारत की इस खास ट्रेन में पहले 10 कोच होते थे, लेकिन इसमें अब सिर्फ तीन बोगियां होती हैं। इसमें एक कोच पर्यटकों के लिए और एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट
- फोटो : Pixabay
इस ट्रेन में लोगों को मुफ्त में यात्रा कराने का एक मकसद है। ट्रेन से मुफ्त में यात्रा इसलिए कराई जाती है कि लोग भाखड़ा नागल बांध को देख सकें। आज की पीढ़ी के लोग इस डैम को देखकर यह समझ सकें कि इसको बनाने के लिए कितनी परेशानियां आई होंगी।
विज्ञापन
5 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट
- फोटो : Pixabay
इस ट्रेन का संचालन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से किया जाता है। ट्रेन को चलाने के लिए पहाड़ों को काटकर ट्रैक बिछाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।