{"_id":"62629fcf234324751e79b7ed","slug":"ipl-2022-who-is-mukesh-chaudhary-know-how-ms-dhoni-changed-his-life-chennai-superkings-vs-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कहर बरपाने वाले मुकेश चौधरी कौन हैं? जानें महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे बदली किस्मत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कहर बरपाने वाले मुकेश चौधरी कौन हैं? जानें महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे बदली किस्मत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:00 PM IST
सार
राजस्थान में पैदा हुए मुकेश घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। मुकेश ने 2017 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 38 विकेट चटकाए हैं। 12 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 17 और 18 टी20 मैचों में 23 विकेट हैं।
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुकेश चौधरी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के नए तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कहर बरपा दिया। उन्होंने गुरुवार (21 अप्रैल) को तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मुकेश को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। मुकेश ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा।
2 of 6
मुकेश चौधरी ने ईशान किशन को आउट कर तहलका मचा दिया।
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के भिलवाड़ा से आए मुकेश का सफर आसान नहीं रहा है। मैच के बाद उन्होंने खुद भी इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ''मुझे पता नहीं था कि मैं क्रिकेट खेलूंगा। घरवालों ने पुणे में बोर्डिंग स्कूल में रख दिया था। वहां एक घंटे के लिए खेलने का मौका मिलता था। उस दौरान कभी फुटबॉल तो कभी अन्य खेल खेलते थे। उसके बाद जब बाहर जूनियर कॉलेज में आया तो पढ़ाई में मन कम लगने लगा। फिर मैं क्रिकेट खेलने लगा। वहीं से क्रिकेट में अच्छा होने लगा।"
3 of 6
मुकेश चौधरी
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान में पैदा हुए मुकेश घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। मुकेश ने 2017 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 38 विकेट चटकाए हैं। 12 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 17 और 18 टी20 मैचों में 23 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुकेश चौधरी
- फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी जब चेन्नई के कप्तान थे तो उन्होंने मुकेश चौधरी का चयन नेट गेंदबाज के रूप में किया था। मुकेश ने खुद बताया था कि धोनी ने लगातार उनको सिखाया। किन परिस्थितियों में कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए उन्होंने ही बताया। धोनी ने इसके बाद आईपीएल 2022 की नीलामी में मुकेश चौधरी को खरीदने का प्लान बनाया। चेन्नई ने 20 लाख रुपये में मुकेश को खरीद लिया।
विज्ञापन
5 of 6
मुकेश के डेब्यू मैच में उन्हें समझाते धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकेश को खेलने का मौका नहीं मिला। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने दूसरे मुकाबले में मुकेश को प्लेइंग-11 में रखा। मुकेश ने पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ 39 रन दिए और विकेट नहीं ले सके। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उन पर विश्वास बनाए रखा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।