फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स, चीन में मिले हैरान करने वाले सबूत

Fri, 22 Apr 2022 05:47 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Apr 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Earth Modern Tectonic Plates Formed Billion Years Ago Know About China Shocking Evidence News in Hindi
Tectonic Plates: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत देखने में भले ही एक सी लगती है, लेकिन वास्तव में ये बहुत सी प्लेटों से मिलकर बनी होती है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट (Tectonic plates) कहा जाता है। गजब की बात तो ये है कि ये प्लेट किसी ठोस चीज पर नहीं रखी हैं, बल्कि एक पेस्ट जैसी नाजुक पदार्थ पर रखी हैं। इसकी वजह से इन प्लेटों में निम्न स्खलन या सबडक्शन (Subduction) गतिविधि होती है। ये ही बड़े-बड़े भौगोलिक बदलावों का कारण है। ताजा शोध के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि टेक्टोनिक प्लेट्स में सबडक्शन यानी टकराव, खिंचाव, घर्षण करीब 250 से 400 करोड़ साल पहले हुआ था। इसके सबूत चीन में एक अनोखी चट्टान से मिले हैं। ये स्टडी हाल ही में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित की गई है।

टेक्टोनिक प्लेट्स होती क्या हैं? 
पृथ्वी का बाहरी आवरण बड़े-बड़े टुकड़ों से बना होता है, जिसे टेक्टोनिक प्लेट कहा जाता है। ये प्लेट ठोस चट्टान का एक विशाल, स्लैब होता है। 

Earth Modern Tectonic Plates Formed Billion Years Ago Know About China Shocking Evidence News in Hindi
Tectonic Plates: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

टेक्टोनिक प्लेट्स को लिथोस्फेरिक प्लेट भी कहते हैं, ये प्लेटें आपस में एक साथ फिट होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये एक जगह पर ही अटकी होती हैं। दरअसल, ये पृथ्वी के मेंटल (Mantle) पर तैरती रहती हैं। मेंटल पृथ्वी के क्रस्ट और कोर के बीच की परत होती है। 

Earth Modern Tectonic Plates Formed Billion Years Ago Know About China Shocking Evidence News in Hindi
Tectonic Plates: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मौजूद है दूसरा एक्लोगाइट 
शोध में जो चट्टान मिली है वह 250 करोड़ साल पुरानी एक्लोगाइट (Eclogite) है, जो कम तापमान पर समुद्री क्रस्ट के मेंटल में गहराई से धकेले जाने के बाद बनी थी। इस अध्ययन के शोधकर्ता साथ ही चीन यूनिवर्सिटी ऑफ जियोसाइंसेज के पृथ्वी वैज्ञानिक टिमोथी कुस्की और लू वांग ने बताया कि पृथ्वी पर इस तरह की कम तापमान और उच्च दबाव वाली जगह को सबडक्शन जोन कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earth Modern Tectonic Plates Formed Billion Years Ago Know About China Shocking Evidence News in Hindi
Tectonic Plates: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस अध्ययन से सबसे पुराने एक्लोगाइट के बारे में पता चला, जो पृथ्वी के समुद्री क्रस्ट पर एक पुराने पर्वतीय क्षेत्र में पाया गया। ऐसा ही कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थित एक दूसरी सबसे पुरानी चट्टान मिली है, जो 210 करोड़ साल पुरानी है। 

विज्ञापन
Earth Modern Tectonic Plates Formed Billion Years Ago Know About China Shocking Evidence News in Hindi
Tectonic Plates: करोड़ों साल पहले बनी थीं धरती को हिलाने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पृथ्वी को गर्म रखने के लिए टेक्टोनिक प्लेट्स का अहम रोल होता हैं। रिसर्च टीम ने पिछले 20 सालों से उत्तरी चीन में करीब 1,600 किलोमीटर तक फैले आर्कियन ईऑन चट्टानों की मैपिंग की। दरअसल, ये प्राचीन पर्वत श्रृंखला 'ऑरोजेन' (Orogen) है। यहां दो टेक्टोनिक प्लेटें करीब 250 करोड़ साल पहले आपस में टकरा गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed