फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: विकेट गिरने पर खुश..कैच छूटने पर हैरान, फाइनल में जान्हवी कपूर की प्रतिक्रियाओं ने जीता फैंस का दिल

Mon, 27 May 2024 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 May 2024 11:23 AM IST
सार

इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव भी पहुंचे थे। जान्हवी कपूर के अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
IPL 2024 Final: Janhvi Kapoor reactions in final won the hearts of fans, Watch Video and Photos of Janhvi
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के 17वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी पैट कमिंस की टीम के लिए यह फैसला गलता साबित हुआ। सनराइजर्स की बैटिंग लाइन अप मिचेल स्टार्क और आंद्रे रसेल की गेंदबाजी के आगे धराशाई हो गई। कप्तान कमिंस ने जरूर 24 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं था। एसआरएच की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई।
IPL 2024 Final: Janhvi Kapoor reactions in final won the hearts of fans, Watch Video and Photos of Janhvi
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram
इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव भी पहुंचे थे। दोनों दर्शक दीर्घा में बाकी लोगों के बीच बैठे थे। जान्हवी कपूर के अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक वक्त स्टार्क द्वारा कमिंस का कैच छोड़ने पर हैरान होने वाली प्रतिक्रिया दी। वहीं, केकेआर की अपील पर अंपायर द्वारा आउट नहीं देने पर वह हैरान भी दिखीं।
IPL 2024 Final: Janhvi Kapoor reactions in final won the hearts of fans, Watch Video and Photos of Janhvi
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram
वहीं, जब केकेआर के गेंदबाजों ने मैच में विकेट लिया या चौके-छक्के लगाए तो जान्हवी काफी खुश नजर आईं। कोलकाता की जीत पर जान्हवी ने राजकुमार को गले भी लगा लिया। दोनों की हाल ही में एक फिल्म रिलीज होने वाली है और इसी के प्रमोशन के लिए दोनों यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Final: Janhvi Kapoor reactions in final won the hearts of fans, Watch Video and Photos of Janhvi
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर रोक दिया। हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 19 गेंदों पर सर्वाधिक 24 रन बनाए। हैदराबाद का कोई बल्लेबाज न तो बड़ी पारी खेल सका और न ही टीम कोई बड़ी साझेदारी बना सकी जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
IPL 2024 Final: Janhvi Kapoor reactions in final won the hearts of fans, Watch Video and Photos of Janhvi
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर के 26 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन की मदद से 10.3 ओवर की दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। केकेआर की पारी में सुनील नरेन ने छह रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर तीन गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed