सब्सक्राइब करें

IPL 2025: BGT की जंग आईपीएल में भी जारी; हेड को सिराज ने पहले ही ओवर में किया आउट, चयनकर्ताओं को भी दिया जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

सिराज अब तक आईपीएल में चार मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं। उनका गेंदबाजी औसत 13.78 का है। इसमें एक 4फर भी शामिल है। उन्होंने अब तक इस लीग में 96 गेंदें फेंकी हैं और 124 रन ही खर्च किए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Battle of BGT in IPL, Siraj dismissed Head in first over, Best Bowling Figures 4fer and 100 wickets
सिराज ने हेड को आउट किया - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में घातक गेंदबाजी के बाद अब सिराज ने सनराइजर्स को उनके घर हैदराबाद में हार का स्वाद चखाया। चिन्नास्वामी सिराज की पूर्व टीम का होम ग्राउंड है तो हैदराबाद उनका असली होम ग्राउंड। इन दोनों जगहों पर खूब रन बनते हैं, लेकिन सिराज ने दिखा दिया कि वह क्यों मौजूदा समय के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं।


सिराज ने आरसीबी के खिलाफ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जबकि हैदराबाद के खिलाफ 17 रन देकर चार विकेट लिए। यह उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। इतना ही नहीं सिराज ने ट्रेविस हेड को पारी के पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम में नहीं शामिल नहीं किए जाने के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को भी जवाब दिया है। 



यह भी पढ़ें: IPL 2025: 'चैंपियंस ट्रॉफी से मुझे क्यों ड्रॉप किया गया...', गुजरात को जीत दिलाने के बाद सिराज ने तोड़ी चुप्पी
Trending Videos
IPL 2025: Battle of BGT in IPL, Siraj dismissed Head in first over, Best Bowling Figures 4fer and 100 wickets
सिराज - फोटो : IPL/BCCI
हेड को पहले ही ओवर में भेजा पवेलियन
दरअसल, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज और हेड के बीच जंग देखने को मिली थी। दोनों मैदान पर भिड़ गए थे। इसके बाद सीरीज खत्म होने तक यह ड्रामा जारी रहा था। अब यही जंग आईपीएल में भी देखने को मिली। इस मैच से पहले हेड ने आईपीएल में कभी सिराज का सामना नहीं किया था। वह पहली बार सिराज के सामने आए और भारतीय गेंदबाज यह जंग जीतने में कामयाब रहा। हेड को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

सिराज ने हेड को पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सुदर्शन के हाथों कैच कराया। हेड पांच गेंद में आठ रन बना सके। इसके बाद सिराज ने अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह के भी विकेट लिए। इससे पहले बेंगलुरु के खिलाफ सिराज ने फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल और लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया था। 



यह भी पढ़ें: Football: नवी मुंबई में दिग्गजों की टक्कर, रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया, मोरिएंटेस और बैरल ने दागे गोल
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Battle of BGT in IPL, Siraj dismissed Head in first over, Best Bowling Figures 4fer and 100 wickets
सिराज - फोटो : IPL/BCCI
सिराज ने अब तक इस सीजन में नौ विकेट लिए
सिराज अब तक आईपीएल में चार मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं। उनका गेंदबाजी औसत 13.78 का है। इसमें एक 4फर भी शामिल है। उन्होंने अब तक इस लीग में 96 गेंदें फेंकी हैं और 124 रन ही खर्च किए हैं। वह फिलहाल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में नूर अहमद के बाद मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

सिराज आईपीएल में भारतीय तेज गेंदबाजों के सबसे ज्यादा 4फर लेने के मामले में भी अर्शदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने तीन-तीन बार आईपीएल में एक पारी में चार विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर जसप्रीत बुमराह, लक्ष्मीपति बालाजी, मोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार हैं। इन सभी ने चार-चार बार ऐसा किया है। इतना ही नहीं, सिराज ने आईपीएल में 100 विकेट भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 26वें गेंदबाज बन गए। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed