{"_id":"67f358a843a1af778a05ef79","slug":"ipl-2025-siraj-breaks-silence-said-not-able-to-digest-being-dropped-from-champions-trophy-squad-srh-vs-gt-2025-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'चैंपियंस ट्रॉफी से मुझे क्यों ड्रॉप किया गया...', गुजरात को जीत दिलाने के बाद सिराज ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'चैंपियंस ट्रॉफी से मुझे क्यों ड्रॉप किया गया...', गुजरात को जीत दिलाने के बाद सिराज ने तोड़ी चुप्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:19 AM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सिराज को स्टैंडबाय रखा गया था। वह चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन्होंने खुद में सुधार करने पर ध्यान दिया। सिराज इस सीजन अब तक नौ विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत दिलाने के बाद मोहम्मद सिराज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह यह बात नहीं पचा पा रहे थे कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम से कैसे ड्रॉप कर दिया गया। सिराज चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता रही टीम में नहीं चुने गए थे। उन्हें स्टैंडबाय में रखा गया था। हालांकि, अब आईपीएल में उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दिया है और साथ ही चयनकर्ताओं को दिखाया है कि उनमें काफी जान बाकी है। सिराज अभी तक आईपीएल 2025 में नौ विकेट ले चुके हैं और लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
Trending Videos
ईशांत, सिराज और गिल
- फोटो : ANI
'अपनी फिटनेस पर काम किया'
हैदराबाद के खिलाफ रविवार को सिराज ने 17 रन देकर चार विकेट झटके और इसकी बदौलत गुजरात ने एसआरएच को 152 रन पर रोक दिया। फिर जीटी ने 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'एक समय तो मैं इसे पचा नहीं पा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैं कैसे नहीं चुना गया, लेकिन मैंने अपना उत्साह बनाए रखा और अपनी फिटनेस और खेल पर काम किया।'
यह भी पढ़ें: Football: नवी मुंबई में दिग्गजों की टक्कर, रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया, मोरिएंटेस और बैरल ने दागे गोल

'आईपीएल का इंतजार कर रहा था'
सिराज ने कहा, 'मैं जो भी गलतियां कर रहा था, मैंने उन पर काम किया और मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर जब आप लगातार भारतीय टीम के साथ होते हैं तो आपके मन में संदेह पैदा होता है कि आप बाहर कैसे हुए, लेकिन मैंने खुद को खुश रखा और आईपीएल का इंतजार कर रहा था। जब आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं उसे अंजाम देते हैं, तो आप शीर्ष पर बने रहते हैं। जब आप गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ घुमाते हैं और यह सहज रूप से काम करता है, तो यह आपको एक अलग एहसास देता है।'

सिराज के माता-पिता भी रहे मौजूद
सिराज इस बात से खुश थे कि वह अपने माता-पिता की मौजूदगी में इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने कहा, 'जब आप अपने घरेलू मैदान पर आते हैं, तो यह एक खास एहसास होता है। मेरा परिवार भी यहां मौजूद था और इससे मेरा हौसला बढ़ा। मैंने आरसीबी के लिए सात साल खेला है। मैंने अपनी गेंदबाजी और अपनी मानसिकता पर कड़ी मेहनत की है। यह मेरे लिए वाकई अच्छा काम कर रहा है।'
यह भी पढ़ें: SRH vs GT: शुभमन ने जमकर की सिराज की तारीफ, गेंदबाजों को गेमचेंजर बताया; कमिंस ने हैदराबाद कि पिच पर उठाए सवाल

गुजरात की टीम
- फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिया। सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए। हैदराबाद की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 27 रन की पारी खेली। कप्तान कमिंस ने नौ गेंद में नाबाद 22 रन बनाए।
जवाब में कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 56 गेंद में 90 रन की साझेदारी की बदौलत गुजरात ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गिल और शेरफाने रदरफोर्ड (नाबाद 35 रन, 16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंद में 47 रन की अटूट साझेदारी हुई। गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की। यह सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार रही।