फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: फाइनल में लगा नामी हस्तियों का तांता, प्रीति-अनुष्का के साथ ऋषि सुनक और जय शाह जैसे दिग्गज रहे मौजूद

Tue, 03 Jun 2025 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Jun 2025 10:33 PM IST
सार

अहमदाबाद में जारी खिताबी मैच में नामी हस्तियों का तांता लगा है। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Photos Top Leaders in Narendra Modi Stadium Rishi Sunak Jay Shah
जय शाह-ऋषि सुनक-रोजर बिन्नी - फोटो : IPL/BCCI
loader
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में जारी खिताबी मैच में नामी हस्तियों का तांता लगा है। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी आदि शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म जगत से प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा क्रमश: पंजाब और आरसीबी का समर्थन करने पहुंचीं।
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Photos Top Leaders in Narendra Modi Stadium Rishi Sunak Jay Shah
ऋषि सुनक पत्नी के साथ - फोटो : IPL/BCCI
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक पत्नी के साथ यहां पहुंचे। वह भी क्रिकेट के प्रशंसक हैं। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि वह आरसीबी को विजेता बनते देखा जानते हैं।
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Photos Top Leaders in Narendra Modi Stadium Rishi Sunak Jay Shah
ऋषि सुनक पत्नी के साथ - फोटो : IPL/BCCI
सुनक ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर कहा- 'यह 21वीं सदी में भारत के असर का संकेत है। भारत के जुनून, भारत के स्वाद का वैश्विक प्रभाव है। क्रिकेट की 100 साल में पहली बार ओलंपिक में वापसी क्यों हुई है? भारत की वजह से।' सुनक ने एक सदी के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से जोड़ा और साथ ही आईपीएल और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की परिवर्तन लाने की काबिलियत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Photos Top Leaders in Narendra Modi Stadium Rishi Sunak Jay Shah
जय शाह-रोजर बिन्नी-अजीत अगरकर - फोटो : IPL/BCCI
खिताबी मुकाबले में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी पहुंचे। वह फाइनल का आनंद लेते नजर आए। उनके साथ बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी दिखे।
विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Photos Top Leaders in Narendra Modi Stadium Rishi Sunak Jay Shah
अनुष्का शर्मा-प्रीति जिंटा - फोटो : Starsports (screengrab)
इस मैच में बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं। विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। वह आरसीबी का समर्थन करती दिखीं। वहीं, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी पहुंचीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed