{"_id":"6819ca48d221c3b0b1005bab","slug":"ipl-2025-sunrisers-hyderabad-out-of-playoff-race-coach-daniel-vettori-explains-reason-questions-home-pitch-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर, कोच डेनियल विटोरी ने बताई वजह, घरेलू पिच पर ही उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर, कोच डेनियल विटोरी ने बताई वजह, घरेलू पिच पर ही उठाए सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 06 May 2025 02:07 PM IST
सार
सनराइजर्स ने पिछले साल कई 200+ रन के स्कोर बनाए थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन इस बार उसके प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नहीं चल पाए और उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
1 of 4
डेनियल विटोरी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बल्लेबाजी में अति आक्रामक रवैया की वजह से यह टीम पिछले साल चर्चा में रही थी, लेकिन इस बार उसका यह दृष्टिकोण नहीं चल पाया। पिछले साल रनर अप रहने वाली यह टीम इस साल टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चेन्नई और राजस्थान के बाद तीसरी टीम बनी। अब टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने टीम के बाहर होने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने इसके लिए घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया है।
2 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
'मैंने यह नहीं कहा कि आक्रामक रुख का समर्थन कर रहा'
सनराइजर्स ने पिछले साल कई 200+ रन के स्कोर बनाए थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन इस बार उसके प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नहीं चल पाए और उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। विटोरी ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद कहा, 'मैंने निश्चित रूप से हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि मैं आक्रामक रुख का समर्थन कर रहा हूं। मैंने कहा कि हम परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि इस साल परिस्थितियां वैसी नहीं थीं जैसी हमने उम्मीद की थी।'
3 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
'इस बार हैदराबाद की पिच थोड़ी अलग थी'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप पिछले साल को देखें, तो यहां कई बड़े स्कोर वाले मैच खेले गए थे लेकिन इस बार पिच थोड़ी अलग थी। उन पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। इसलिए हमने केवल परिस्थितियों के अनुसार खेलने को लेकर बात की थी।' सनराइजर्स ने इस सत्र की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 286 रन बनाकर की थी। इसके अलावा उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 245 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। इन दो मैच को छोड़कर उसके बल्लेबाज अन्य मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
'हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं'
विटोरी ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं। निश्चित तौर पर इस सत्र में हमें यह सीख मिली कि किस दिन क्या करना जरूरी है। हमने यहां चार ऐसे मैच खेले जो तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे। गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।