फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus: दुनियाभर में होगा हिंदु धर्म का राज? भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Tue, 06 May 2025 11:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 11:50 AM IST
सार

नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव माहौल है।

विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Hinduism And War Between India And Pakistan Hinduism will rule the world
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock

Nostradamus Predictions: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने भारत और हिंदू धर्म को लेकर भी भविष्यवाणी की थी, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है। 



नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। दुनिया भर में आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही युद्ध छिड़ सकता है।

Nostradamus Prediction About Hinduism And War Between India And Pakistan Hinduism will rule the world
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

एशिया और यूरोप के कई छोटे-छोटे देशों के बीच भी इन दिनों बेहद तनावपूर्ण माहौल है। बांग्लादेश और श्रीलंका में अंसतोष की स्थित है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म को लेकर क्या भविष्यवाणी की है? 
 

Nostradamus Prediction About Hinduism And War Between India And Pakistan Hinduism will rule the world
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने भारत पाकिस्तान को लेकर अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत को तैयार रहना चाहिए वरना हाथी यानी पाकिस्तान अपनी सेना के साथ उसे आश्चर्यचकित कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 के लिए कहा कि इस साल भीषण गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बहुत अधिक पड़ेगी। यूरोप पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।

Most Dangerous Poison in World: दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Hinduism And War Between India And Pakistan Hinduism will rule the world
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Freepik

हिंदू धर्म पर भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि हिंदू धर्म का उत्थान होगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, दक्षिण भारत का एक नेता पूरी दुनिया पर छा जाएगा। इसके साथ ही रूस जैसा शक्तिशाली देश भी हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, 21वीं सदी में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर उभरेगा और भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में होगा।

Mysterious Lake: रात में फिरोजी पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील, जानिए आखिर क्या है राज

विज्ञापन
Nostradamus Prediction About Hinduism And War Between India And Pakistan Hinduism will rule the world
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

दुनिया में दक्षिण भारत ही एकमात्र ऐसा प्रायद्वीप है जहां पर तीन समुद्र एक साथ मिलते हैं। नास्त्रेदमस ने कहा है कि महान हिंदू नेता जो शत्रुओं का सफाया करेगा, वह एक दक्षिण भारतीय होगा जो गुरुवार के दिन को बहुत मानेगा और पूजा पाठ करेगा। सिर्फ हिंदु ही हैं, जो गुरुवार को पवित्र मानते हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, विजेता नेता पूरे एशिया को एक साथ जोड़कर रखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed