फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: रॉयल्स ने आर्चर की जगह संदीप को सुपरओवर में क्यों दी गेंदबाजी? नीतीश ने दी सफाई, स्टार्क की तारीफ की

Thu, 17 Apr 2025 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर डाल चुके आर्चर ने बुधवार को हुए मुकाबले में प्रभावी गेंदबाजी की थी, लेकिन टीम ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संदीप को सौंपी। अब आरआर के बल्लेबाज नीतीश राणा ने इस फैसले का बचाव किया है।

विज्ञापन
IPL 2025: Why did RR bowl Sandeep instead of Archer in super over vs DC? Nitish Rana clarified, praised Starc
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपरओवर में हरा दिया। राजस्थान ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में 11 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने चार गेंद पर 12 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान के लिए सुपरओवर में जोफ्रा आर्चर की जगह संदीप शर्मा गेंदबाजी के लिए आए थे, जिसकी आलोचना हो रही है। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी करते हुए अपनी गति से आरआर के बल्लेबाजों को छकाया, लेकिन मध्यम तेज गति के संदीप ऐसा नहीं कर सके। अब इस पर नीतीश राणा ने सफाई दी है। साथ ही मेजबान टीम को दिल्ली को जीत दिलाने का श्रेय तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दिया है।
IPL 2025: Why did RR bowl Sandeep instead of Archer in super over vs DC? Nitish Rana clarified, praised Starc
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आर्चर की जगह संदीप को क्यों दी गई गेंदबाजी?
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर डाल चुके आर्चर ने बुधवार को हुए मुकाबले में प्रभावी गेंदबाजी की थी, लेकिन टीम ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संदीप को सौंपी। नीतीश ने सुपर ओवर में संदीप को गेंद सौंपने और उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारने के फैसले का भी बचाव किया। रॉयल्स के लिए 28 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 51 रन की पारी खेलने वाले नीतीश ने कहा, 'किसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिए भेजना है यह कभी भी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होता। कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम प्रबंधन और सहायोगी स्टाफ सभी चीजों पर चर्चा करते हैं और उसके बाद फैसला करते हैं। मुझे लगता है कि अगर नतीजा हमारे पक्ष में होता तो शायद इस बारे में बात नहीं होती।'
IPL 2025: Why did RR bowl Sandeep instead of Archer in super over vs DC? Nitish Rana clarified, praised Starc
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
नीतीश ने हेटमायर को भेजने का भी बचाव किया
उन्होंने कहा, 'सैंडी (संदीप) अगर हमें मैच जिता देता तो फिर कोई यह सवाल नहीं पूछता। मुझे लगता है कि इस स्थिति में सैंडी हमारे पास सबसे उपयुक्त गेंदबाज था। इसी तरह अगर हमारे बल्लेबाज हमें जीत दिला देते तो फिर कौन बल्लेबाजी के लिए उतरा इस पर भी बात नहीं होती। शिमरोन हेटमायर हमारा फिनिशर है और वह हमें मैच जिताते आए हैं। हमने बल्लेबाजी में कम रन बनाए, अगर 15 रन तक बने होते तो शायद चीजें अलग होतीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Why did RR bowl Sandeep instead of Archer in super over vs DC? Nitish Rana clarified, praised Starc
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
नीतीश ने मिचेल स्टार्क की भी जमकर तारीफ की
नीतीश ने मुकाबले में दिल्ली को वापसी दिलाने का श्रेय स्टार्क को दिया। उन्होंने कहा, 'इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं थी। नए बल्लेबाज को थोड़ी परेशानी हो रही थी क्योंकि गेंद भी रुककर आ रही थी। स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। लार के इस्तेमाल की स्वीकृति से काफी फर्क पड़ा है। स्टार्क ने जो रिवर्स स्विंग हासिल किया उसके लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है। पिछले दो-तीन साल में हम लोगों ने लार हा इस्तेमाल नहीं किया था इसलिए नेट्स पर भी इस तरह से बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं किया। अगर आखिरी दो ओवर में कोई 12 में से 11 सटीक यॉर्कर डाले तो चीजें आसान नहीं होती।'
विज्ञापन
IPL 2025: Why did RR bowl Sandeep instead of Archer in super over vs DC? Nitish Rana clarified, praised Starc
सैमसन और यशस्वी - फोटो : IPL/BCCI
संजू सैमसन की चोट को लेकर नीतीश का बयान
रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को 31 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा लेकिन नीतीश ने कहा कि उनकी चोट शायद इतनी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरी अभी इस बारे में किसी से बात नहीं हुई है लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल देखकर नहीं लगता कि चोट गंभीर है।' दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नीतीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed