{"_id":"6a00ec852810a80ed6016ab5","slug":"ipl-2026-rcb-vs-mi-bhuvneshwar-kumar-completes-20-wickets-fourth-time-in-ipl-season-wins-potm-award-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर ने रचा इतिहास: चौथी बार एक सीजन में पूरे किए 20 विकेट; POTM अवॉर्ड जीतकर बोले- अनुशासन ही असली ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर ने रचा इतिहास: चौथी बार एक सीजन में पूरे किए 20 विकेट; POTM अवॉर्ड जीतकर बोले- अनुशासन ही असली ताकत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 11 May 2026 02:07 AM IST
सार
भुवनेश्व कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट झटके और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में चौथी बार एक सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 8
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 23 रन देकर चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने 20 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार किसी एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
मलिंगा और बुमराह की बराबरी
भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इससे पहले 2014, 2016 और 2017 में हासिल की थी। इस मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में शीर्ष पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग आईपीएल सीजन में 20 विकेट पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली
- फोटो : ANI
आईपीएल करियर में 219 विकेट
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 201 मुकाबलों में 219 विकेट हासिल किए हैं। दो बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
4 of 8
आरसीबी ने मुंबई को हराया
- फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।
विज्ञापन
5 of 8
साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL
प्लेयर ऑफ द मैच बने भुवनेश्वर
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उनके लिए मोटिवेशन से ज्यादा अनुशासन मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए मोटिवेशन बहुत ओवररेटेड शब्द है। कोई वीडियो देखकर या कोट पढ़कर कुछ मिनट के लिए प्रेरणा मिल सकती है, लेकिन वह जल्दी खत्म हो जाती है। जो चीज मुझे लगातार आगे बढ़ाती है, वह अनुशासन है।' भुवनेश्वर ने अपनी फिटनेस का श्रेय अपने निजी फिजियो और ट्रेनर को भी दिया। उन्होंने कहा कि टीम के सपोर्ट स्टाफ के अलावा घर पर भी उनकी फिटनेस पर लगातार मेहनत की जाती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।