फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

42 मैचों के बाद IPL पॉइंट्स टेबल का ऐसा है हाल, टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस बनी बेहद रोमांचक

Fri, 11 May 2018 02:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ipl points table 2018 after 42 matches sunrisers hyderabad and csk are in strong position
ipl

आईपीएल 2018 की शुरुआत गत 7 अप्रैल से हुई थी। 51 दिनों तक चलने वाले आईपीएल के 11वें सजीन में अब तक 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबद सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन गई है। एसआरएच ने आईपीएल 2018 के 42वें मैच में दिल्ली को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। आइये जानते हैं IPL पॉइंट्स टेबल में और टीमों का कैसा है हालः-

ipl points table 2018 after 42 matches sunrisers hyderabad and csk are in strong position
srh win

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन (92*) और केन विलियमसन (83*) की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से करारी मात दी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 42वें मुकाबले में डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

ipl points table 2018 after 42 matches sunrisers hyderabad and csk are in strong position
srh

बता दें कि इस जीत के साथ ही ऑरेंज आर्मी ने टॉप पर अपनी जगह को बरकरार रखा है। हैदराबाद ने 11 में से 9 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में वह 18 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl points table 2018 after 42 matches sunrisers hyderabad and csk are in strong position
CSK

हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स 10 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, पंजाब और मुंबई की टीम 12 और 10 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन
ipl points table 2018 after 42 matches sunrisers hyderabad and csk are in strong position
आईपीएल - फोटो : self

बता दें कि आईपीएल में हर टीम एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलती है। 51 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसका फाइनल 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत के  10 शहरों में खेला जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed