IPL: इस 'गुमनाम' खिलाड़ी की राजस्थान रॉयल्स ने लगाई 6 करोड़ की बोली, जानिए कौन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ में खरीदा है। दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम है गौथम कृष्णपा। आईपीएल से पहले शायद ही कोई कृष्णपा को जानते हों, लेकिन इस अनजान खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदकर सुर्खियों में ला दिया, जिसके बाद तारों तरफ चर्चा हो रही है।
ऐसे में इस युवा खिलाड़ी की नीलामी सबको चौंकाने वाली जरूर है। गौतम इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन 2 करोड़ में खरीदे जाने के बावजूद उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। इस सीजन में गौथम कृष्णप्पा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कृष्णप्पा को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ मच गई लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीद लिया।
गौतम ने कहा कि पिछले साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इस साल उम्मीद है कि उन्हें मौका दिया जाएगा और वो अपना सौ फीसद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खेल में निखार का श्रेय पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले को देते हुए कहा कि उनकी वजह से मुझे अपनी गेंदबाजी बेहतर करने में मदद मिली है।
बता दें कि बंगलुरू में जन्मे कृष्णापा कर्नाटक के लिए खेलते हैं। ऑफ स्पिनर गेंदबाज कृष्णापा को उनकी बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 22 मैचों में 79 विकेट हैं। उनके नाम 541 रन भी दर्ज हैं। वहीं, टी-20 में उन्होंने 27 मैच खेले हैं जिनमें 20 विकेट और 310 रन बनाए हैं। अभी तक वो इंटरनेशनल मैच नहीं खले हैं।