फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: खरबपति बिजनेसमैन का बेटा बिका 30 लाख में, ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बेटे की लगी 2.6 करोड़ की बोली

Sun, 28 Jan 2018 08:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
ipl2018 auction mohammad siraj is sold to 2.5 crore and aryaman birla sold to 30 lakh
आईपीएल 2018

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन की नीलामी का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह ही रोमांचक रहा। दूसरे दिन भी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों की साख और भाग्य दोनों दांव पर लगाए। पहले दिन की नीलामी से निराश कुछ खिलाड़ियों को दूसरे दिन मौका मिला, जबकि कई खिलाड़ियों को दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी। वहीं, कुछ नए खिलाड़ियों को किस्मत चमक उठी और उस पर फ्रैंचाइजी ने जबरदस्त बोली लगाई।


 

ipl2018 auction mohammad siraj is sold to 2.5 crore and aryaman birla sold to 30 lakh
आईपीएल - फोटो : self

गौरतलब है कि आईपीएल में भी खिलाडियों को किस्मत आजमाना होता है। दरअसल, कई बार ऐसा देखने को निला है कि बड़े-बड़े खिलाड़ियों की बोली कम लगती है, जबकि नए चेहरे और युवाओं की कीमत ज्यादा लग जाती है। ऐसी ही कुछ दूसरे दिन की निलामी में देखने को मिला। 

ipl2018 auction mohammad siraj is sold to 2.5 crore and aryaman birla sold to 30 lakh
सिराज

एक तरफ ऑटो रिक्शआ चालक का बेटा मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने दो करोड़ 60 लाख में खरीदा तो, भारत के शीर्ष उद्योगतियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला को पहली बार लगी बोली में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा, लेकिन दोबारा लगी बोली में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl2018 auction mohammad siraj is sold to 2.5 crore and aryaman birla sold to 30 lakh
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले हैदराबाद के 23 साल के गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली की तरफ से खेले थे। आपीएल के दौरान सिराज ने कुल 6 मैच खले हैं, जिनमें वो 10 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
ipl2018 auction mohammad siraj is sold to 2.5 crore and aryaman birla sold to 30 lakh
आर्यमन बिड़ला
आर्यमन ने पिछले साल ही मध्य प्रदेश के लिए अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया। इस मैच में सर्वाधिक 16 के साथ उन्होंने दोनों पारियों में 22 रन बनाए थे। दरअसल, पहले आर्यमन मुंबई में खेलते थे, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद जब वह मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं बना सके, तो उन्होंने मध्य प्रदेश का रुख कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed