फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: एमएस धोनी ने फिर दिखाई चीते सी फूर्ती, 36 की उम्र में दौड़ लगाकर बाउंड्री में मचाया धमाल

Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
IPL2018: Brilliant work by MS Dhoni to save a certain boundary against RCB
IPL 2018 में बुधवार को 24वां मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस दौरान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे फिट क्रिकेटर कहा जाता है।
IPL2018: Brilliant work by MS Dhoni to save a certain boundary against RCB
दरअसल, आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में एमएस धोनी की चीते सी फूर्ती का नमूना देखने को मिली। उस वक्त मेजबान टीम का स्कोर 2.1 ओवर के बाद महज 9 रन था। क्रीज पर अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक के साथ खुद कप्तान विराट कोहली मौजूद थे। सीएसके की ओर से यह ओवर गेंदबाज दीपर चहर लेकर आए थे। रन गति बढ़ाने की फिराक में डीकॉक चहर की एक शॉर्ट गेंद को बाउंड्री पार भेजना चाहते थे।
IPL2018: Brilliant work by MS Dhoni to save a certain boundary against RCB
चहर की यह गेंद क्विंटन डीकॉक के बल्ले का ऊपरी किनारे लेती हुई हवा में काफी ऊंची चली गई। एक समय ऐसा लगा कि इस शॉट पर बैंगलोर को चार रन मिल जाएंगे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। धोनी बिजली की रफ्तार से बाउंड्री लाइन तक दौड़कर पहुंच गए और उन्होंने दो रन बचा लिए। विकेटकीपिंग पैड पहने होने के बावजूद धोनी की इस दौड़ की जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL2018: Brilliant work by MS Dhoni to save a certain boundary against RCB
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब धोनी ने अपनी तेज रनिंग से कोई कमाल किया हो। इसके पहले 2016 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी ने बांग्लादेश को हरा दिया था। तेजी से दौड़ते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट कर दिया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed