फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी पहली हैट्रिक का श्रेय, कहा- रहूंगा शुक्रगुजार

Sun, 01 Sep 2019 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Sep 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah tells captain Virat kohli, I owe my hat-trick to you
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच हैट्रिक लेकर इतिहास रचने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी इस सफलता का श्रेय कप्तान विराट कोहली को दिया है।



 

Jasprit Bumrah tells captain Virat kohli, I owe my hat-trick to you
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए इंटरव्यू में बुमराह ने कहा कि जिस गेंद पर उन्हें हैट्रिक विकेट मिली, उस पर वो रिव्यू नहीं लेना चाहते थे लेकिन कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया और वो सफल भी रहा। बुमराह ने कहा कि मुझे नहीं लग रहा था कि वो आउट था। मुझे लगा कि गेंद बल्ले से लगकर गई है और इसी वजह से मैंने ज्यादा अपील भी नहीं की थी। लेकिन आखिर में ये एक बढ़िया रिव्यू साबित हुआ। मैं इस हैट्रिक के लिए कप्तान कोहली को धन्यवाद देना चाहुंगा।

Jasprit Bumrah tells captain Virat kohli, I owe my hat-trick to you
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

25 साल के इस तेज गेंदबाज ने विंडीज पारी के नौवें ओवर में यह कमाल किया। इस दौरान उन्होंने डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेस को पवेलियन भेजा। बुमराह ने कुल 9.1 ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah tells captain Virat kohli, I owe my hat-trick to you
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

गौरतलब है कि बुमराह ये कारनामा करने वाले वो तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह से पहले अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और इरफान पठान ने यह कारनामा किया था। हरभजन ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में हैट्रिक विकेट लिया था।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah tells captain Virat kohli, I owe my hat-trick to you
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

बता दें कि बुमराह दूसरे टेस्ट मैच में अभी तक छह विकेट चटका चुके हैं और इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 87 रनों पर सात विकेट गंवा चुकी है। वो भारतीय टीम से अभी भी 329 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed