भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
हैट्रिक लेते ही बुमराह के सजदे में झुके क्रिकेट दिग्गज, कहा- भारत बहुत भाग्यशाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बुमराह से पहले अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और इरफान पठान ने यह कारनामा किया था। हरभजन ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में हैट्रिक विकेट लिया था।
25 साल के इस तेज गेंदबाज ने विंडीज पारी के नौवें ओवर में यह कमाल किया। इस दौरान उन्होंने डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेस को पवेलियन भेजा। बुमराह ने कुल 9.1 ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके। बुमराह ने खुद ट्वीट के जरिए खुशी जताई है। उन्होंने लिखा, 'इस दिन को मैं नहीं भूल पाऊंगा।'
A day I won’t forget 💥🇮🇳🦁 pic.twitter.com/MnAfCoh20T
बता दें कि बुमराह के इस खास उपलब्धि को लकेर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उनकी जमकर प्रशंसा की। ऐसे में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने बुमराह को सदियों में एक बार सामने आने वाली प्रतिभा बताया। पूर्व खिलाड़ी ने ट्वीट किया, 'जसप्रीत बुमराह जीवन में एक बार दिखने वाले प्रतिभा।'
Jasprit Bumrah is a once in a lifetime talent.
वहीं, भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत बहुत भाग्यशाली है जो उसके पास बुमराह जैसा टैलेंट है। ये पिछले सात से आठ साल की सबसे बढ़िया खोज है।'
Test hat-trick for Jasprit Bumrah , a very special bowler. India very lucky to have found him and what a champion he proves to be everytime.
Sensational @Jaspritbumrah93 well done on your great spell.. welcome in the hattrick club 🏏🇮🇳🤗❤️ so so so proud of you. Keep it going brother pic.twitter.com/9iS4VZ1Rdc
Greatest find in the last 7-8 years.
इसके अलावा टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'घातक गेंदबाजी...बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शाबाश.. हैट्रिक क्लब में आपका स्वागत है। इसलिए आप पर बहुत गर्व है। चलते रहो भाई।'