फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Root vs FAB-3: 2021 से जितने टेस्ट शतक रूट ने अकेले बनाए, कोहली-विलियम्सन और स्मिथ मिलकर भी उतने नहीं बना सके

Thu, 12 Dec 2024 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Dec 2024 11:07 AM IST
सार

साल 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन जो रूट के ही नाम है। इस दौरान उन्होंने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 56.25 की औसत से 5063 रन बनाए हैं। इनमें 19 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
Joe Root Scores More Test Centuries Since 2021 Than Williamson Smith  Kohli Combined Know stats records
टेस्ट में फैब-4 का प्रदर्शन - फोटो : Twitter
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस साल टेस्ट में 1400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्हें मौजूदा समय के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। मौजूदा समय के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को फैब-4 भी कहा जाता है। इनमें रूट के अलावा भारत के विराट कोहली, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शामिल हैं। हालांकि, रूट ने साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट में जितने शतक अकेले बनाए हैं, बाकी के तीनों ने मिलकर भी उतने शतक नहीं लगाए हैं। रूट साल 2021 के बाद से लगातार एक कदम ऊपर चढ़ते गए, जबकि बाकी के तीनों के लिए समय मिलाजुला रहे। हालांकि, विलियम्सन ने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन विराट और स्मिथ रन के लिए तरसते दिख रहे हैं। इन दोनों के फॉर्म पर कई दिग्गज सवाल भी उठा चुके हैं।
Joe Root Scores More Test Centuries Since 2021 Than Williamson Smith  Kohli Combined Know stats records
फैब-4: विलियम्सन, कोहली, स्मिथ और रूट - फोटो : PTI
साल 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन जो रूट के ही नाम है। इस दौरान उन्होंने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 56.25 की औसत से 5063 रन बनाए हैं। इनमें 19 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर केन विलियम्सन हैं। उन्होंने 22 टेस्ट की 41 पारियों में 59.43 की औसत से 2199 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। स्टीव स्मिथ ने इस दौरान 36 टेस्ट की 63 पारियों में छह शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2467 रन बनाए। वहीं, कोहली ने 33 टेस्ट की 58 पारियों में 33.54 की औसत से 1845 रन बनाए। इनमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। साल 2021 से लेकर अब तक स्मिथ-कोहली और विलियम्सन के शतकों को मिलाया जाए तो कुल 18 शतक होते हैं, जो कि रूट के 19 शतक से कम है। रूट फिलहाल अलग लीग की क्रिकेट खेल रहे हैं। 
Joe Root Scores More Test Centuries Since 2021 Than Williamson Smith  Kohli Combined Know stats records
फैब-4 के स्टैट्स - फोटो : Twitter
साल 2024 की बात करें तो रूट इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 16 टेस्ट की 29 पारियों में 56.53 की औसत से 1470 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, फैब-4 के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो विलियम्सन ने इस साल आठ टेस्ट की 16 पारियों में 54.20 की औसत से 813 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, स्मिथ ने इस साल सात टेस्ट की 13 पारियों में 23.20 की औसत से 232 रन बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, कोहली ने इस साल आठ टेस्ट की 16 पारियों में 26.64 की औसत से 373 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। विलियम्सन-कोहली और स्मिथ के इस साल के शतक और रन को मिलाया जाए तो भी रूट के बराबर नहीं है। तीनों को मिलाकर रन 1418 हो रहे हैं जो कि रूट के 1470 रन से कम है, वहीं तीनों को मिलाकर शतक 4 हो रहे, जो कि रूट के छह शतक से कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joe Root Scores More Test Centuries Since 2021 Than Williamson Smith  Kohli Combined Know stats records
जो रूट - फोटो : PTI
रूट धीरे-धीरे सचिन के रिकॉर्ड की तरफ भी बढ़ रहे हैं। दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए थे। इनमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रूट ने अब तक 151 टेस्ट में 50.93 की औसत से 12886 रन बना लिए हैं। इनमें 36 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। वह जिस रेट से पिछले चार साल से रन बना रहे हैं, ऐसे में सचिन का रिकॉर्ड खतरे में दिखाई पड़ रहा है। इतना ही नहीं रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक 50+ के स्कोर के लैंडमार्क को छूने वाले इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए। सचिन तेंदुलकर (119) के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस का नंबर आता है। रिकी पोंटिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 103 बार पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed