{"_id":"5af655974f1c1bd6408b49e6","slug":"jos-buttler-equals-virat-kohli-s-record-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोस बटलर के तूफानी अंदाज से थर्राई RCB की 'रन मशीन', खतरे में 'नजफगढ़ के नवाब' का यह रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोस बटलर के तूफानी अंदाज से थर्राई RCB की 'रन मशीन', खतरे में 'नजफगढ़ के नवाब' का यह रिकॉर्ड
Sat, 12 May 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jos buttler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोस बटलर (95*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 43वें मैच में मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
वहीं इस मैच के सबसे बड़े नायक राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से न सिर्फ विराट कोहली के रिकॉर्ड पर कब्जा किया, बल्कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे डाली।
2 of 5
Jos Buttler
इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल सीजन-11 में उनका बल्ला जमकर जमकर आग उगल रहा है। एमएस धोनी के नेतृत्व वालीचेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बटलर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब बटलर के निशाने पर किंग्स इलेवन पंजाब के मौजूदा मेंटर वीरेंद्र सहवाग होंगे।
3 of 5
विराट कोहली
दरअसल बटलर ने सीएसके के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 95 रन की पारी खेली। मौजूदा आईपीएल में यह बटलर का लगातार चौथा अर्धशतक रहा। इस तरह उन्होंने टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने भी वर्ष 2016 में लगातार चार बार 50 या इससे अधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virendra sehwag
- फोटो : file photo
इस मामले में पूर्व ओपनर बल्लेबाज सहवाग वर्ष 2012 में लगातार पांच बार अर्धशतक जमा चुके हैं। यदि बटलर लगातार दो मैचों में 50 या इससे अधिक रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
jos buttler
आईपीएल-11 में बटलर अब तक खेले कुल 11 मैचों में 149.28 की स्ट्राइक रेट से 415 रन बना चुके हैं। इस आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बटलर छठे स्थान पर हैं। सीरीज में उन्होंने अब तक 38 चौके और 14 छक्के भी जड़े हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।