फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या-राहुल पर BCCI के लोकपाल ने दिखाई सख्ती, हर कीमत पर इस तारीख को होना है कोर्ट में पेश

Tue, 02 Apr 2019 03:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
kl rahul and hardik pandya hiring on coffee with karan verdict
kl rahul hardik pandya

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने सोमवार को  अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा था। अब इस सनवाई की तारीखों का खुलासा हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं। इस वजह से दोनों की सहूलियतों का ध्यान में रखते हुए तारीखें तय की गई हैं।


 

kl rahul and hardik pandya hiring on coffee with karan verdict
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

हार्दिक पांडया की सुनवाई मुंबई कोर्ट में 9 अप्रैल को होगी, वहीं केएल राहुल को अगले दिन यानी 10 अप्रैल को सुनवाई के लिए हाजिर होना पड़ेगा। गौरतलब है कि टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले इन दोनों क्रिकेटर्स को पहले सीओए ने जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया।

kl rahul and hardik pandya hiring on coffee with karan verdict
pandya kl rahul

नव नियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी थी। जैन ने कहा था, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए फेजा गया है।' यह बात भी पहले से साफ हो चुकी थी किक दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul and hardik pandya hiring on coffee with karan verdict
pandya kl rahul

इस मामले की जांच जल्दी पूरी होने के लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष रखना जरूरी है। जैन ने आगे बताया था, ''मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं।' जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।

विज्ञापन
kl rahul and hardik pandya hiring on coffee with karan verdict
राहुल, पांड्या और अक्षर - फोटो : twitter

विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था। लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed