{"_id":"5c332468bdec2256b914501c","slug":"kl-rahul-and-hardik-pandya-reveals-who-is-best-sachin-or-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली-सचिन की तुलना पर फिर छिड़ी बहस, पांड्या-राहुल ने बताया कौन है ज्यादा महान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली-सचिन की तुलना पर फिर छिड़ी बहस, पांड्या-राहुल ने बताया कौन है ज्यादा महान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pandya kl rahul
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तुलना पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदलकर से लंबे समय से हो रही है। कोई सचिन को बेहतर बताता है तो कोई कोहली को अव्वल मानता है। लेकिन जब लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने टीम इंडिया के बल्लेबाज लोकेश राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से कोहली और सचिन में से बेस्ट पर सवाल पूछा तो उन्होंने बिना हिचकिचाए विराट कोहली का नाम लिया।
Trending Videos
2 of 5
pandya kl rahul
इस शो के दौरान राहुल और पांड्या ने कई जिंदगी से जुड़े कई अहम किस्से भी साझा किए। इस दौरान केएल राहुल ने बताया कि 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टी-20 सेंचुरी जड़ने से एक रात पहले उन्होंने जमकर पार्टी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
pandya kl rahul
राहुल ने कहा, 'मैं मियामी में था। उस वक्त मेरे दिमाग में चल रहा था कि अगले दिन मुझे मौका नहीं मिलेगा। किसी ने मुझे बताया भी नहीं था और मैं काफी दूर था। मैंने काफी पार्टी की और मैं करता भी क्या? मैं वैसे भी खेल नहीं रहा था। मुझे अपने दिमाग को संतुलित करने की जरूरत थी, इसलिए मैं पार्टी में डूबा रहा।'
4 of 5
राहुल, पांड्या और अक्षर
- फोटो : twitter
राहुल ने आगे कहा, 'मैं सिर्फ डिनर करने गया था, लेकिन वो डिनर पार्टी में तब्दील हो गया। रात को मेरा घर आने का मन नहीं हुआ और मैं सुबह 5 बजे वापिस लौटा। सुबह 9 बजे मैं मैच के लिए गया और वहां जाकर मुझसे कहा गया कि तुम खेल रहे हो।'
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
केएल राहुल ने बताया कि इस पर उनका रिएक्शन था... 'मैं, क्या आप सीरियस हैं?' उन्होंने कहा कि वो दिन मैं आज तक नहीं भूल पाया हूं। खास बात यह है कि उस मैच में राहुल ने शतक लगाया जो उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।