टीम इंडिया को तीसरे व निर्णायक वन-डे में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम इंडिया लगातार 10वीं वन-डे सीरीज जीतने में असफल हुआ और इंग्लैंड के हाथों सात साल के बाद उसे वन-डे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने निर्णायक मैच के लिए अपनी प्लेइंग में तीन बदलाव किए। केएल राहुल, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल की जगह दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार व शार्दुल ठाकुर को मौका दिया। पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने राहुल को बाहर करने के बाद टीम इंडिया पर जमकर गुस्सा फोड़ा।
केएल राहुल को बाहर करने के बाद स्टार क्रिकेटर्स और फैंस ने फोड़ा टीम इंडिया पर गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण ने राहुल को बाहर करने पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, 'राहुल को बाहर करने पर मैं बहुत निराश हूं। राहुल के साथ पहली बार ऐसा बर्ताव नहीं हो रहा। वह सिर्फ एक पारी में नहीं चले और उन्हें बाहर कर दिया गया। पहले मैच में उन्होंने 18 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।'
लक्ष्मण का मानना है कि केएल राहुल बेहद प्रतिभावान है और उन्हें नियमित मौके मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'राहुल एक क्लास प्लेयर हैं। वह नियमित मौके मिलने के हकदार हैं। आपको उन्हें अच्छा खेलने के लिए विश्वास से भरना होगा। मुझे नहीं लगता कि युवा के साथ इस तरह का व्यवहार होना चाहिए।' केएल राहुल की जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिला, जो 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अपने आप को साबित नहीं कर पाए।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी राहुल को बाहर करने पर हैरानी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मुझे हैरानी है कि टीम इंडिया ने केएल राहुल को बाहर किया। वह शानदार खिलाड़ी हैं। मगर दिनेश कार्तिक भी अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरे ख्याल से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में एमएस धोनी के अच्छे विकल्प रहेंगे, जब धोनी फैसला कर लेंगे कि अब बहुत हुआ।'
इसके अलावा फैंस ने भी राहुल को बाहर करने पर जमकर गुस्सा फोड़ा। एक यूजर ने लिखा, 'राहुल को बाहर करना सबसे बड़ा जोक रहा। वह शानदार बल्लेबाज हैं। टीम को जरुरत है कि उनमें विश्वास भरे।'
एक यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल को नहीं रखना जोक है। ऐसे में टीम इंडिया को नंबर-4 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज नहीं मिलेगा। दिनेश कार्तिक को रैना की जगह मौका मिलना चाहिए।'
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'विराट का एक और बकवास चयन। राहुल को पर्याप्त मौके क्यों नहीं मिलते। अगर दिनेश कार्तिक को मौका देना है तो धोनी की जगह दिया जाए। मैच विनर को हटाकर मैच हारना। सिर्फ कोहली ही कर सकते हैं।'