{"_id":"5f97a25ac4285671ca32fc44","slug":"know-everything-about-varun-chakravarthy-once-an-architect-now-got-a-maiden-call-national-team-for-australia-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं वरुण चक्रवर्ती जिनका 29 वर्ष की उम्र में हुआ भारतीय टीम में चयन, नौकरी छोड़ यूं बने क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं वरुण चक्रवर्ती जिनका 29 वर्ष की उम्र में हुआ भारतीय टीम में चयन, नौकरी छोड़ यूं बने क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:00 AM IST
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान सोमवार को बीसीसीआई द्वारा कर दिया गया। द्विपक्षीय सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती का टी-20 टीम में चयन किया गया। सिर्फ 12 टी-20 मुकाबले खेलने और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करीब 10 मैचों के अनुभव वाले इस खिलाड़ी के चयन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Trending Videos
2 of 6
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : @IPL
वरुण इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल रहे है और टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज बन चुके है। लेकिन उनकी कहानी बेहद ही दिलचस्प है। अचानक से चर्चा में आए वरुण ने हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : twitter@IPL
हालांकि आईपीएल में चुने जाने और फिर राष्ट्रीय टीम में चयन तक का वरुण का सफर बेहद दिलचस्प है। वरुण ने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 17 साल की उम्र तक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते रहे। हालांकि ग्रुप क्रिकेट में लगातार दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़कर पढाई की तरफ ध्यान लगाया। उन्होंने चेन्नई के एक कॉलेज से आर्किटेक्चर में पांच साल का कोर्स किया और फिर अच्छे पैकेज पर फ्रीलांस आर्किटेक्ट के तौर पर नौकरी करने लगे।
4 of 6
वरूण चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
इसी दौरान उन्होंने फिर से टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और तेज गेंदबाजी करने लगे, लेकिन फिर चोटिल होने की वजह से उन्हें स्पिन गेंदबाजी की तरफ रुख करना पड़ा। वरुण ने स्पिन गेंदबाजी में कई विविधताओं को लाना शुरू कर दिया और एक मिस्ट्री स्पिनर बन गए। वरुण के मुताबिक वे सात तरह की गेंदें डाल सकते हैं। उनके मुताबिक वे लेग ब्रेक, ऑफ ब्रेक, गूगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, यॉर्कर और टॉप स्पिनर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
varun chakravarthy
वरुण तब चर्चा में आए जब उन्होंने टीएनपीएल (तमिलनाडु प्रीमयर लीग) में 240 गेंदें फेंकी थी, जिसमें से उन्होंने रिकॉर्ड 125 डॉट बॉल डाले थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में इस गेंदबाज ने 4.23 की औसत से 22 विकेट चटकाए। उन्होंने 2018 में रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की तरफ से डेब्यू किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल दिए और नजर में आए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।