फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन भाईयों की जोड़ी ने अलग-अलग देशों से खेला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, कोई हुआ हिट तो कोई फ्लॉप

Wed, 10 Feb 2021 11:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Feb 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Know Pair of Three brothers played international cricket from different countries
क्रिकेट जगत के वो भाई जो अलग-अलग देशों से खेले - फोटो : ट्विटर

दुनियाभर में अलग-अलग देशों से सगे भाईयों की कई जोड़ियों ने क्रिकेट के खेल में खूब धमाल मचाया है। एक ही परिवार से आने वाले भाईयों ने विश्व क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। इसमें इरफान-यूसुफ पठान, ग्रेग-इयान चैपल, मार्क-स्टीव वॉ, एंडी-ग्रांट फ्लॉवर जैसे कई और भाईयों ने क्रिकेट में करियर बनाने के साथ ही ढेरों उपलब्धियां भी हासिल कीं। हालांकि इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे भाईयों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

Know Pair of Three brothers played international cricket from different countries
जेम्स पैटिंसन - फोटो : सोशल मीडिया

डैरेन पैटिंसन (इंग्लैंड) और जेम्स पैटिंसन (ऑस्ट्रेलिया)
पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन पैटिंसन ने इंग्लैंड में जन्म लेने के बाद 6 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में चले गए थे। यहां डैरेन ने साल 2007 में विक्टोरिया के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन बाद में अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए वापस इंग्लैंड पहुंच गए। यहां डैरेन ने  नॉटिंघमशायर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और साल 2008 में उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने सिर्फ दो विकेट ही लिए, इसके बाद उन्हें फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल सका।

वहीं दूसरी तरफ डैरेन के छोटे भाई जेम्स पैटिंसन का जन्म मेलबर्न में हुआ था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट करियर बनाया। वे मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के खास गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 टेस्ट, 15 वनडे और चार टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 81, 16 और तीन विकेट क्रमशः हासिल किए हैं।

Know Pair of Three brothers played international cricket from different countries
एड जॉयस और डोम जॉयस - फोटो : twitter

एड जॉयस (इंग्लैंड/आयरलैंड) और डॉम जॉयस (आयरलैंड)
एड जॉयस आयरलैंड क्रिकेट के अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक टेस्ट, 16 वनडे और 16 टी-20 मुकाबले खेले हैं। साल 2006 में एड जॉयस ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और साल 2006 से लेकर 2007 तक इंग्लैंड के लिए 17 वनडे मैच खेलते हुए 27.70 की औसत से 471 रन बनाए।

वहीं उनके भाई डॉम जॉयस ने आयरलैंड की टीम से खेलते हुए साल 13 जून 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कदम रखा और इसी मैच में एड ने भी इंग्लैंड की तरफ से वनडे में अपना पहला मैच खेला था। हालांकि डॉम जॉयस का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी छोटा रहा जिसमें उन्होंने 3 वनडे मैचों में 9.67 के औसत के साथ 29 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Pair of Three brothers played international cricket from different countries
फ्रैंक और जॉर्ज हेर्ने - फोटो : wikipedia

फ्रैंक हेर्ने (इंग्लैंड/दक्षिण अफ्रीका) और जॉर्ज हेर्ने/एलेक हेर्ने (इंग्लैंड)
केंट काउंटी क्रिकेट क्लब और वेस्टर्न प्रोविंस के लिए क्रिकेट खेलने वाली 3 भाईयों की जोड़ी फ्रैंक हेर्ने, एलेक हेर्ने और जॉर्ज हेर्ने मशहूर हेर्ने परिवार से आते थे। इन्होने साल 1879 से लेकर 1904 तक क्रिकेट खेला। इनमें फ्रैंक एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 देशों के लिए खेला है।

फ्रैंक ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज साल 1889 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से किया था। जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 मैच खेले। इसके बाद वह अफ्रीका जाकर बस गए जहां पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट मैच खेलें। फ्रैंक ने अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साल 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

वहीं दूसरी तरफ फ्रैंक के भाई एलेक और जॉर्ज ने इंग्लैंड में रहते हुए क्रिकेट खेलना जारी रखा, दोनों ही इंग्लैंड टीम की तरफ से 1-1 टेस्ट मैच का खेले। हालांकि एलेक और जॉर्ज का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा। एलेक ने जहां 488 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए 16,000 रन बनाए और 1160 विकेट हासिल किए तो वहीं जॉर्ज के नाम 328 मैचों में 9000 रनों के साथ 686 विकेट दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed