सब्सक्राइब करें

VIDEO: टीम इंडिया की असली 'लगान', जहां विराट कहते हैं 'हमका एक विकेट और चाही कुलदीप'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav lagan video viral on social media
team india

टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। टी-20 के बाद वन-डे में भी कुलदीप की फिरकी ने इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 9 विकेट चटकाए हैं।


 

Trending Videos
kuldeep yadav lagan video viral on social media
virat kohli kuldeep yadav

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कुलदीप आईसीसी की रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव की इस कामयाबी के बाद फेसबुक पर इन दिनों उनका एक स्पूफ वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav lagan video viral on social media
virat kohli out

इस वीडियो साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान अभिनीत फिल्म लगान के कुछ सीन लिए गए हैं। फिल्म में 'कचरा' नाम के स्पिन गेंदबाज की जगह कुलदीप यादव को दिखाया गया है। वहीं आमिर खान की जगह विराट कोहली को दिखाया गया है।

kuldeep yadav lagan video viral on social media
dhoni virat ravi

वीडियो में एमएस धोनी, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और कोच रवि शास्त्री भी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वीडियो में न सिर्फ टीम इंडिया बल्कि इंग्लिश क्रिकेटरों को भी दिखाया गया है, जिनमें बेन स्टोक्स, जो रूट और पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
kuldeep yadav lagan video viral on social media
Dhoni and Ashwin

बता दें कि फिल्म 'लगान' में भी इंग्लैंड और भारत के बीच का मैच दिखाया गया था। फिल्म में कचरा नामक किरदार कमाल की बॉलिंग करता दिखता है। इस वीडियो को एक बार पहले भी देखा जा चुका है। फर्क सिर्फ इतना है कि वीडियो में कुलदीप यादव की जगह पहले आर अश्विन नजर आए थे।

देखें वीडियो:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed