आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब का अब तक का दौर बेहद शानदार रहा है। पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल जबर्दस्त फॉर्म में है। मौजूदा सीजन में अब तक खेले चार मैचों में से किंग्स इलेवन पंजाब तीन में जीत दर्ज कर चुकी है। पांचवें मुकाबले में पंजाब का सामना केकेआर से ईडन गार्डन में होगा।
IPL 2018: KXIP के ये 11 सूरमा ईडन गार्डंस में कर सकते हैं KKR का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
पिछले मैच की तरह इस मैच में भी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए क्रिस गेल और केएल राहुल पारी का आगाज कर सकते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल को मैदान पर केएल राहुल का पूरा साथ मिल रहा है। दोनों में से किसी एक के आउट होने पर मयंक अग्रवाल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
मिडल ऑर्डर
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच ने अभी तक पंजाब के लिए कुछ खास नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद उन पर भरोसा दिखाया जा सकता है। आरोन फिंच के साथ करुण नायर और युवराज सिंह पंजाब की मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत बनाएंगे।
स्पिन डिपार्टमेंट
कप्तान आर अश्विन इस मैच में भी प्रतिद्वंद्वी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक लगाने का काम करेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें अफगानिस्तान के युव स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान का साथ मिलेगा।
पेस डिपार्टमेंट
भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के अलावा पंजाब का अब तक कोई भी गेंदबाज बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया है। मोहित शर्मा के साथ बरिंदर सरन और एंड्र्यू टाइ पेस डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे।