{"_id":"5a6de7774f1c1b81268b6de4","slug":"labour-son-manzoor-dar-sold-by-kings-eleven-punjab-in-ipl-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: कश्मीर के मजदूर का बेटा हो गया मालामाल, भीम से की जाती है तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: कश्मीर के मजदूर का बेटा हो गया मालामाल, भीम से की जाती है तुलना
Sun, 28 Jan 2018 09:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manzoor Dar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में रविवार को नीलामी के दूसरे दिन किंग्स इलेवन पंजाब ने कश्मीर के धाकड़ बल्लेबाज मंजूर दार को अपनी टीम में शामिल किया। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बोली लगाते हुए प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग ने मंजूर को 20 लाख रुपये में खरीदा।
2 of 5
Manzoor Dar
लंबे कद के इस शक्तिशाली खिलाड़ी की तुलना महाभारत के भीम से की जाती है और इनके साथी खिलाड़ी इन्हें 'पांडव' कहकर बुलाते हैं। हाल ही में हुए मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में जम्मू और कश्मीर के लिए खेलते हुए इन्होंने अपनी पावर हिंटिंग से गेंदबाजों पर तूफानी हमला बोला था।
3 of 5
Manzoor Dar
इस खिलाड़ी को एक और नाम 'मिस्टर 100 मीटर सिक्सर' के नाम से भी बुलाया जाता है। मंजूर के कोच अब्दुल कयूम ने बताया कि पिछले साल पंजाब के साथ हुए एक मैच में मंजूर ने गेंदबाजों की जमकर बखियां उधेड़ी थीं। इस दौरान मंजूर ने बल्ले से गेंद पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए कई लंबे-लंबे छक्के लगाए। ये सभी छक्के 100 मीटर से भी ज्यादा लंबे थे, इसलिए टीम के खिलाड़ी उन्हें 'मिस्टर 100 मीटर सिक्सर' के नाम से बुलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manzoor Dar
दिलचस्प बात यह है कि मंजूर बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता एक साधारण मजदूर हैं। इतना ही नहीं, अपने घर की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह रात को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करते हैं। इसके बाद जो भी थोड़ा बहुत समय मिल पाता है, उसमें क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Manzoor Dar
कश्मीरी क्रिकेटर मंजूर दार 6 फुट 2 इंच के हैं और इनका वजन 84 किलोग्राम है। इनके कोच का कहना है कि यह खिलाड़ी 12 से 15 गेंदों में ही खेल के नतीजे को बदलने का दम रखता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।