{"_id":"620246fcee47446dea1dad6f","slug":"list-of-marquee-players-in-ipl-auction-2022-includes-shikhar-dhawan-shreyas-iyer-and-david-warner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: श्रेयस से लेकर धवन और वार्नर तक देखें मेगा ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर लगी कितनी बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: श्रेयस से लेकर धवन और वार्नर तक देखें मेगा ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर लगी कितनी बोली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 03:00 PM IST
सार
मार्की खिलाड़ियों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं छह विदेशी नाम हैं। मार्की खिलाड़ियों में तीन भारतीय ऐसे हैं, जो आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे।
विज्ञापन
1 of 11
2022 मेगा ऑक्शन के मार्की खिलाड़ियों में चार भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें चार भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। मार्की खिलाड़ियों में तीन भारतीय ऐसे हैं, जो आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के तीन, ऑस्ट्रेलिया को दो और न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी था। मार्की खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं वार्नर और अश्विन जैसे खिलाड़ियों को उम्मीद के अनुसार कीमत नहीं मिली है।
क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
यहां हम बता रहे हैं कि किन 10 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में सबसे पहले बोली लगी...
1. शिखर धवन
2 of 11
शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
शिखर धवन को इस बार पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा। पिछली नीलामी में दिल्ली की टीम ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन ने पिछले सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इस बार धवन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
2. मोहम्मद शमी
3 of 11
मोहम्मद शमी
- फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस की टीम ने 6.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। शमी को पंजाब ने 4.80 रुपये में खरीदा था। इस बार शमी को ज्यादा पैसे मिले हैं। शमी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैच में 19 विकेट झटके थे। शमी नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और वो किसी भी समय विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से शमी को कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. श्रेयस अय्यर
4 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। साल 2020 में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। वे पिछले सीजन के दूसरे हाफ में ही खेल सके थे और आठ मैचों में 175 रन बनाए थे। मार्की खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर पर ही लगी। उन्हें बेस प्राइस से छह गुना ज्यादा कीमत मिली।
विज्ञापन
4. रविचंद्रन अश्विन
5 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : अमर उजाला
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अश्विन पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य थे। अश्विन ने 13 मैच में सात विकेट लिए थे। अश्विन गेंद के अलावा बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं। साथ ही वह काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं। मेगा ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। अब अश्विन पहली बार राजस्थान की टीम के लिए खेलते दिखेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।