{"_id":"5c232288bdec2256e741b93f","slug":"mayank-agarwal-performed-well-against-australia-in-debut-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: मयंक अग्रवाल ने किया ड्रीम डेब्यू, शादी के 6 महीने बाद ही बदली किस्मत!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: मयंक अग्रवाल ने किया ड्रीम डेब्यू, शादी के 6 महीने बाद ही बदली किस्मत!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अगरवाल
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक मेलबर्न स्टेडियम में शानदार डेब्यू किया। कर्नाटक के बल्लेबाज ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 161 गेंदों में 8 चौके व एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए। मयंक को बड़े संघर्ष के बाद टीम इंडिया में मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका।
Trending Videos
2 of 5
मयंक अगरवाल
वैसे, मयंक को मौका मिलने के पीछे की वजह मुरली विजय और केएल राहुल का लगातार फ्लॉप होना भी रहा। इसके अलावा पृथ्वी शॉ चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने 27 वर्षीय मयंक पर भरोसा जताया। मेलबर्न में मयंक ने घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और उम्दा पारी खेली। बता दें कि अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
mayank agarwal
मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद मयंक को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल जरूर किया गया, लेकिन अंतिम एकादश में नहीं आजमाया गया।
4 of 5
मयंक अग्रवाल
मयंक को घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी का सहारा तो मिला ही, लेकिन शादी करने के बाद भी उनका भाग्य बदला है। दरअसल, मयंक ने अपनी बचपन की दोस्त आशिता सूद से करीब छह महीने पहले ही शादी की। इसके बाद मयंक के टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना साकार हो गया। मयंक ने अपनी पत्नी आशिता को थेम्स नदी के किनारे बने लंदन आई में प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
मयंक अगरवाल और केएल राहुल
मयंक और आशिता ने 4 जून 2018 को शादी की। उल्लेखनीय है कि मयंक-आशिता की शादी में केएल राहुल भी उपस्थित थे और उन्होंने जमकर डांस भी किया। अब केएल राहुल को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया और उनकी जगह मयंक को बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।