{"_id":"68318cb91647e42dd50435e9","slug":"mohammed-shami-failed-to-find-a-spot-in-indian-team-for-england-tour-arshdeep-singh-gets-maiden-test-call-up-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India tour of England: टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके शमी, अर्शदीप को लाल गेंद के प्रारूप में पहली बार मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India tour of England: टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके शमी, अर्शदीप को लाल गेंद के प्रारूप में पहली बार मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 May 2025 02:39 PM IST
सार
एक तरफ जहां अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके। शमी ने 23 महीने से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेला है।
विज्ञापन
1 of 4
शमी और अर्शदीप सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत भी होगी।
2 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
शमी ने 23 महीने पहले खेला था भारत के लिए आखिरी टेस्ट
एक तरफ जहां अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके। शमी ने 23 महीने से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेला है और उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 मुकाबले में भारतीय टीम के टेस्ट मैच खेला था। चोट के कारण 14 महीने तक मैदान से बाहर रहने के बाद शमी ने इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
3 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
आईपीएल में लय में नहीं दिखे शमी
शमी आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म में रहे और उन्होंने नौ मैचों में महज छह विकेट लिए। शमी आईपीएल के मौजूदा सीजन में लय में नजर नहीं आए जिससे उनके टेस्ट के लिए तैयार रहने पर सवाल खड़े हो गए। यही कारण रहा कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी। दूसरी तरफ, अर्शदीप को टी20 में नई गेंद से स्विंग करा पाने की क्षमता का फायदा मिला जिससे वह इंग्लिश परिस्थितियों में फायदेमंद रह सकते हैं। अर्शदीप ने 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 30.37 के औसत से 66 विकेट लिए हैं जिसमें दो बार फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में अर्शदीप 11 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं।
अर्शदीप के पास काउंटी खेलने का अनुभव
अर्शदीप के पास इंग्लैंड में केंट के लिए काउंटी खेलने का अनुभव है। वहीं, करुण नायर भी सात साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह पक्की करने में सफल रहे हैं। करुण ने घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया जिसका फायदा उन्हें मिला। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में विदर्भ की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और वह सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 पारियों में 53.93 के औसत से 863 रन बनाए जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। अगर करुण को खेलने का मौका मिलता है तो यह आठ साल बाद होगा जब वह लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए कोई मुकाबला खेलेंगे। इससे पहले उन्हें 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह उस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।