फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा कप्तान अय्यर की नादानी पर हंसी से लोट-पोट हुए धोनी, VIDEO में देखें टॉस के दौरान हुआ यह वाकया

Mon, 21 May 2018 09:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni laugh on shreyas iyer toss during the ipl 2018 match
shreyas iyer and MS Dhoni

दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी 'यंग ब्रिगेड' के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से करारी मात दी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया आईपीएल 2018 का 52वां मुकाबला शुरू होने से पहले एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिस पर धोनी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

ms dhoni laugh on shreyas iyer toss during the ipl 2018 match
shreyas iyer and MS Dhoni

दरअसल मैच से पहले टॉस के दौरान प्रेजेंटेटर ने श्रेयस अय्यर के हाथ में सिक्का देकर उनसे टॉस उछालने को कहा। दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा टॉस उछाला कि सिक्का करीब 30 गज की दूरी पर जा गिरा।

ms dhoni laugh on shreyas iyer toss during the ipl 2018 match
ms dhoni

अय्यर की इस अनुभवहीनता को देखने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख सके और बीच मैदान पर ही ठहाके मारने लगे। इस पर धोनी ही नहीं खुद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान अय्यर भी हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni laugh on shreyas iyer toss during the ipl 2018 match
श्रेयस अय्यर - फोटो : ipl

बता दें कि आईपीएल मे दिल्ली डेयडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। हालांकि उनके हाथ में कमान आने के बाद टीम ने कई मैचों के परिणाम बदले हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुआ मुकाबला भी उन्हीं में से एक है।

विज्ञापन
ms dhoni laugh on shreyas iyer toss during the ipl 2018 match
delhi daredevils

इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 6 विकेट खोकर 128 रन बना सकी। हर्षल पटेल को इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 36 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

देखें वीडियो:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed