{"_id":"5b00e95d4f1c1be8408b6770","slug":"kumarswamy-secretly-married-kannada-actress-radhika-in-2006-and-couple-have-a-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 साल छोटी हैं कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी राधिका, कन्नड़ फिल्मों की रह चुकीं हैं एक्ट्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
27 साल छोटी हैं कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी राधिका, कन्नड़ फिल्मों की रह चुकीं हैं एक्ट्रेस
Mon, 21 May 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दूसरी बार कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी को कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है। बुधवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। कुमारस्वामी इससे पहले 3 फरवरी 2006 से 9 अक्टूबर 2007 तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनका राजनीतिक ही नहीं निजी जीवन भी चर्चाओं का विषय रहा है। उन्होंने 1986 में अनीता कुमारस्वामी से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2006 में कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राधिका से दूसरी शादी की।
2 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका और कुमारस्वामी ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी इस शादी और एक बच्ची होने का खुलासा अभिनेत्री राम्या ने किया था। जब कुमारस्वामी ने राम्या पर लंदन में गुपचुप तरीके से शादी करने का आरोप लगाया। उसके बाद राम्या ने भी पलटवार करते हुए कहा कि सब जानते हैं कि कुमारस्वामी ने राधिका से शादी की है और दोनों की एक बेटी भी है।
3 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
2006 में कुमारस्वामी ने राधिका से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 27 साल का अंतर का है। जोड़े की एक बेटी भी है जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है। दूसरी शादी की वजह से कुमारस्वामी के खिलाफ हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने की वजह से कर्नाटक हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हालांकि सबूतों की कमी की वजह से यह याचिका खारिज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका पेशे से कन्नड़ एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 9वीं कक्षा पास करने के बाद ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने 2002 में कन्नड़ फिल्म 'नीला मेघा शामा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका की पहली फिल्म नीनागागी रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ अभिनेता विजय राघवेंद्र थे। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म बा तांगी थी जिसमें उन्होंने शिवराजकुमार के साथ काम किया था। यह दोनों ही फिल्में काफी सफल रही थीं। उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में भी काम किया। 2014 में उनकी तेलुगू फिल्म कोडी रामाकृष्णा रिलीज हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।