फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs PAK: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश बनी विलेन, एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द हुआ; मायूस लौटे प्रशंसक

Sat, 21 Feb 2026 09:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Feb 2026 09:28 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से सामना होना था, लेकिन गेंद एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक मिल गए हैं।

विज्ञापन
NZ vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 New Zealand vs Pakistan Today Match Scorecard Result
कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच - फोटो : IANS
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया। शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे चरण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक मिले। 
NZ vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 New Zealand vs Pakistan Today Match Scorecard Result
कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच - फोटो : IANS
बारिश के बीच हुआ टॉस
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का टॉस भी बारिश के दौरान ही हुआ था। जिस वक्त सलमान अली आगा और मिचेल सैंटनर मैदान पर मौजूद थे, उस समय हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। पाकिस्तान के कप्तान आगा ने टॉ जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को मौका दिया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी तीन बदलाव किए। 
NZ vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 New Zealand vs Pakistan Today Match Scorecard Result
कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच - फोटो : IANS
दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप-2 में हैं। यह सुपर-8 का पहला मुकाबला था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों को एक-एक अंक मिल गया है। पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी। उसे भारत ने कोलंबो में ही 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, न्यूजीलैंड चार ग्रुप चरण के मैचों में तीन जीतकर ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs PAK Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 New Zealand vs Pakistan Today Match Scorecard Result
कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच - फोटो : IANS
बारिश बनी विलेन
इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे हो गया था। पहली गेंद 7:00 बजे फेंकी जानी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने पूरे मैदान को ढक दिया। नियम के अनुसार, 8:10 बजे से ओवरों में कटौती होनी थी। वहीं, पांच-पांच ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:16 बजे था। हालांकि, निरंतर बारिश के चलते मैदान गीला हो चुका था, जिसके बाद पांच-पांच ओवर का मुकाबला भी संभव नहीं था। अंपायर्स ने निरीक्षण के बाद मैच रद्द करने की घोषणा की। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed